भगवान के नाम पर नारियल, देसी घी और तेल मांग रहा पुजारी, कहा-'नहीं दोगे तो बने बनाए काम बिगाड़ दूंगा'

Viral Video

Viral Video: वैसे तो लोग मंदिर में जाते हैं तो अपनी श्रद्धानुसार भगवान को भोग चढ़ाने के लिए चीजें लेकर जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें मंदिर का एक पुजारी मंदिर में बैठे लोगों से उन चीजों की डिमांड कर रहा है जो लोगों को माता को चढ़ानी चाहिए।

पुजारी की अजीबोगरीब डिमांड

वीडियो को शुरुआत होती है जिसमें मंदिर का पुजारी कहता है- 'एक नारियल, देसी घी और एक सरसों के तेल की बोतल। भइया अगर ये सब भी नहीं ला सकते तो कृपया करके अपने घर लौट जाया करो। जो दरबार में आएगा वो तेल की बॉटल, देसी घी मधुसूदन का... लोकल वाला देसी घी बिलकुल नहीं चलेगा। बाबा ब्रांड की सरसों के तेल की बॉटल आती है वो लेकर आओ।'

धमकी भी दी

ये कहकर भी पुजारी नहीं रुकता और आगे कहता है-'जो आदमी ये सब नहीं ला सकता है, वो कृपा करके अपने घर बैठे। बहुत सारे दरबार खुले हैं, वहां चले जाएं। जब तुम्हारा एक काम सफल हो जाता है तो मां की कढ़ाई चढ़ती है, मां की कढ़ाई जरूर चढ़ाया करो। नहीं तो दूसरा काम भी नहीं बनेगा और फिर मैं वापस उसकी चीजें खोल दूंगा। चाहे उसके साथ कुछ भी हो, कुछ भी घटित हो, मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ना कोई मेरी गारंटी है। मुझे बिगाड़ना भी आता है और बनाना भी आता है।'

लोगों ने किया ट्रोल

ये वीडियो कहां का है, ये तो अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन लोग पुजारी को कमेंट सेक्शन में बुरी तरह से लताड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'ऐसे कौन भीख मांगता है भाई, ये तो नया नया लांच हुआ है बाजार में।', दूसरे यूजर ने लिखा- 'इसलिए नास्तिक लोगों की संख्या भारत में बढ़ रही है।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'भगवान को तुम्हारे किसी भी देसी घी और तेरी की जरूरत नहीं है यह सब तुम अपना पेट भरने के लिए मंगवाते हो शर्म करो थोड़ी तो।' एक और यूजर ने लिखा- 'धर्म का धंधा जय हो'। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया- 'भीख मांगने का ये तरीका तो मैं पहली बार देख रहा हूं'। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'देख लो अंधभक्तों पैसे कमाने का जरिया'।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X