पापा बेटा हुआ है.. लालू फैमिली का वीडियो कॉल वायरल, क्या आप जानते हैं उनकी बेटी का नाम और उसका मतलब?

Tejashwi Yadav Son: तेज प्रताप यादव को लेकर जारी तनातनी के बीच राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के घर में किलकारी गूंजी है। लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से दादा बन गए हैं। तेजस्वी यादव दूसरी बार पापा बने हैं उनकी पत्नी ने इस बार बेटे को जन्म दिया है। इस बीच हॉस्टिपल से लालू प्रसाद यादव की फैमिली का वीडियो कॉल वायरल हो गया है।
रोहिणी ने अस्पताल से तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव और परिवार के दूसरे सदस्यों के वीडियो कॉल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पीछे से एक आवाज आ रही है कि कात्यायनी जैसी ही तो दिख रही है। फिर तेजस्वी यादव कहते हैं- "पापा हैं। पापा ऑनलाइन हैं। पापा बेटा हुआ है। पोता आपको।"
आज हमारे परिवार के घर - आँगन में नए नन्हे सदस्य बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी पधारे हैं .. प्रिय भाभी राजश्री - भाई तेजस्वी, लाडली कात्यायनी के साथ - साथ हमारे पूरे परिवार व् समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार को हार्दिक बधाई 🎊🎉
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 27, 2025
हमारे परिवार में यूँही खुशियाँ आती रहें और पापा - माँ… pic.twitter.com/Jvu04UGsTr
तेजस्वी यादव की 9 दिसंबर 2021 को दिल्ली में बचपन की दोस्त राजश्री यादव से शादी हुई थी। 27 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्र के छठे दिन तेजस्वी-राजश्री ने बेटी का स्वागत किया था। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है तो लालू परिवार ने बेटी का नाम कात्यायनी रखा था। दो साल बाद तेजस्वी परिवार में बेटे का आगमन हुआ है। बेटे के जन्म पर मीसा यादव समेत अन्य बहनों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है।"
तेजस्वी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके कैप्शन में लिखा है, गुड मॉर्निंग! फाइनली, इंतजार खत्म हुआ. हमारे नन्हे पुत्र के आगमन की घोषणा करते हुए मैं बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं. जय हनुमान! एक बेहद ही प्यारी सी तस्वीर भी उन्होंने शेयर की है, जो हॉस्पिटल की है।
तेजस्वी यादव और राजश्री की एक बेटी भी है। बेटी का नाम बहुत ही प्यारा कात्यायनी है। ये नाम लालू प्रसाद यादव ने खुद चुना है। बेटे के जन्म के बाद इनके परिवार में फिलहाल खुशियों का माहौल छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











