तेज प्रताप पर लगे शर्मनाक आरोप, सहयोगी का रो-रोकर दिया बयान- 'मुझे नंगा करके पीटा गया, फिर वीडियो बनाया'

Tej Pratap controversy

Tej Pratap controversy: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार की सियासत में हमेशा चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला उनके बेहद करीबी माने जाने वाले सहयोगी अविनाश से जुड़ा है, जो लंबे समय से तेज प्रताप के साथ प्रचार करते दिखाई देते थे।

कई वीडियोज में अविनाश ने खुद को तेज प्रताप का सबसे भरोसेमंद साथी बताया था, लेकिन अब उन्होंने चौंकाने वाले आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया है।

'मुझे पीटा गया, कपड़े फाड़े गए'

अविनाश ने एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि तेज प्रताप के सरकारी आवास (क्वार्टर नंबर 26) में उनके साथ मारपीट की गई। उनका कहना है कि करीब 20-30 लोगों ने मिलकर उन पर हमला किया, कपड़े फाड़ दिए और यहां तक कि उनका न्यूड वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। अविनाश के मुताबिक उन्होंने चुनाव के दौरान तेज प्रताप के लिए लगातार मेहनत की थी, लेकिन उन्हें इसका दर्दनाक जवाब मिला।

'फोन छीन लिया'

अविनाश ने बताया कि 7 दिसंबर को खान सर के भाई की रिसेप्शन पार्टी के दौरान तेज प्रताप ने उनसे उनका फोन लेकर रख लिया। उन्होंने कहा कि रात 9 बजे से लेकर करीब 1:30 बजे तक उनका फोन तेज प्रताप के आवास में जमा रखा गया, जिससे वे किसी से कॉन्टैक्ट भी नहीं कर सके।

'रास्ते में गाड़ी पंक्चर कर दी'

अविनाश ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार प्रेम भैया के साथ तेज प्रताप के घर जा रहे थे, लेकिन उन्हें अलग कर दिया गया। अविनाश का दावा है कि उन्हें अकेला पाकर जबरन पीटा गया। घर लौटते समय उनसे सुबोध राय और सत्येंद्र राय को गाली दिलवाने की कोशिश की गई। मना करने पर फिर मारपीट की गई। यहां तक कि उनकी गाड़ी तक पंक्चर कर दी गई। उन्होंने कहा कि वे तेज प्रताप के लिए केक लेकर गए थे, लेकिन वापस लौटते समय उनकी हालत बेहद खराब कर दी गई।

'अब कानूनी कार्रवाई करूंगा'

अविनाश का कहना है कि तेज प्रताप के लोगों ने उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा कि अब वे इस पूरे मामले में कानूनी कदम उठाएंगे और न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। फिलहाल लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि तेज प्रताप यादव इन गंभीर आरोपों पर क्या सफाई या प्रतिक्रिया देते हैं। मामला लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X