कौन हैं अनुष्का यादव? जिनके साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं तेज प्रताप, जानिए क्यों नहीं कर सकते शादी

Tej Pratap Yadav Girlfriend Anushka Yadav

Tej Pratap Yadav Girlfriend Anushka Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने एक पोस्ट से बवाल खड़ा कर दिया है। ऐश्वर्या से अपनी शादी को लेकर विवादों में रहने वाले तेज प्रताप ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया है। अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने सालों लंबे रिश्ते का ऐलान किया है।

तेज प्रताप यादव ने अपना वो पोस्ट डिलीट कर दिया। उसमें लिखा था, "मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।

तेज प्रताप अनुष्का यादव की लव स्टोरी

तेज प्रताप के इस पोस्ट के बाद हर कोई जानना चहा रहा है कि आखिर ये अनुष्का यादव कौन हैं। इसके साथ ही तेज प्रताप की इस दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में सभी को काफी दिलचस्पी दिखाई दे रही है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं अनुष्का यादव जिन्होंने 12 सालों से तेज प्रताप को संभाला हुआ है।

कौन है अनुष्का यादव

तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव बिहार की ही रहने वाली हैं। अनुष्का का भाई पहले राजद में था। बताया जाता है कि अनुष्का का भाई पहले RJD के युवा विंग में था। भाई के राजद में रहते हुए ही तेज प्रताप और अनुष्का एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि बाद में उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। अभी वो पशुपति यादव की पार्टी में है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ अनुष्का यादव के पिता का नाम मनोज यादव है। मनोज यादव का परिवार पटना के लंगरटोली में रहता है। अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव एक समय छात्र आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष थे। जिन्हें तेजस्वी यादव ने पद से हटा दिया था, जिसपर पार्टी में बवाल भी हुआ था।

Take a Poll

बताया जाता है कि आकाश यादव की नियुक्ति तेजप्रताप यादव ने कर दी थी, जबकि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किसी भी नियुक्ति से इनकार कर दिया था। आकाश यादव वाली घटना 2021 की है। आकाश यादव अभी पशुपति पारस की पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

क्यों नहीं हो सकती शादी

तेजप्रताप यादव की शादी साल 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं और तेजप्रताप ने साल 2018 में ही तलाक की अर्जी कोर्ट में दायर कर दी थी। हालांकि साल 2025 तक इस तलाक की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है यानी कानूनन तेजप्रताप अब भी शादीशुदा हैं।

आईपीसी की इस धारा के तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी पहली शादी के रहते हुए दूसरी शादी करता है, तो यह द्विविवाह (Bigamy) कहलाता है, जो एक गंभीर आपराधिक अपराध है। जो कोई भी किसी जीवित पति या पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करता है, वह सात साल तक की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है। यानी तेजप्रताप अगर ऐश्वर्या राय से तलाक फाइनल होने से पहले अनुष्का यादव से शादी करते हैं, तो यह धारा उनके खिलाफ लग सकती है।

हिंदू विवाह अधिनियम में कहा गया है कि दोनों पक्षों को शादी के समय अविवाहित या तलाकशुदा होना चाहिए। इसका साफ मतलब है कि जब तक तेजप्रताप का तलाक कोर्ट से फाइनल नहीं हो जाता, तब तक वे किसी और से शादी नहीं कर सकते।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X