..................... Tej Pratap Yadav Caught Selling Kurkure After Family Fallout Viral Video Sparks Controversy - Hindi Filmibeat

पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद अब कुरकुरे बेच रहे Tej Pratap Yadav? सामने आया वीडियो

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav Selling Kurkure: बिहार की राजनीति ने पिछले दिनों बड़ी करवट ली। जी हां, बिहार की राजनीति की जब भी बात होती है तो लालू प्रसाद यादव का नाम जरूर लिया जाता है और अब जैसे-जैसे लालू की उम्र बढ़ती जा रही है वो राजनीति की विरासत अपने परिवार को सौंपते जा रहे हैं। लेकिन इसी राजीनीतिक परिवार का एक ऐसा सदस्य भी है जो आए दिन एक नए विवाद को अपने सिर पर सवार किए रहता है और हम बात कर रहे हैं तेज प्रताप यादव की।

तेज प्रताप की पर्सनल जिंदगी की उथल-पुथल

तेज प्रताप यादव जो लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं और बिहार की राजनीति में अपना योगदान देने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। लेकिन उनके बयानी, उनकी निजी जिंदगी... इन सभी कोशिशों को पर पानी फेर देती हैं। पिछले महीने ही तेज प्रताप यादव की एक फोटो ने ऐसा बवाल छेड़ा कि उनके खुद के परिवार ने उनसे किनारा कर लिया।

अपने प्यार का किया था ऐलान

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक लड़की के साथ अपनी फोटो अपलोड की और लिखा- 'मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हम लोग पिछले 12 सालों से एक रिश्ते में रह रहे हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से ये बात कहना चाह रहा था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सब के बीच रख रहा हूं। आशा करता हूं कि आप लोग मेरी बात समझेंगे।'

बाद में दी सफाई

जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया, हर जगह हड़कंप मच गया। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने सफाई देते हुए बताया कि 'उनका सोशल अकाउंट हैक हो गया था, ये सब उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है।' लेकिन तब तक जंगल में आग लग चुकी थी और तेज प्रताप के इस पोस्ट का लोगों पर कोई असर नहीं हुआ।

लालू यादव ने बेटे को किया बेदखल

तेज प्रताप की इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद लालू ने भी तिलमिलाते हुए ऐलान किया कि उन्होंने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए बेदखल कर दिया है और यही नहीं उन्हें अब से परिवार का हिस्सा मानने से भी मना कर दिया गया है।

तेज प्रताप का वीडियो वायरल

अब जब उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया है और परिवार से भी... तो इस वक्त लालू प्रसाद यादव हैं कहां? हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक दुकान के अंदर हैं और लोगों को सामान बेच रहे हैं। जी हां, वो कुरकुरे बेचते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वो ये काम अपने मजे के लिए कर रहे हैं या मजबूरी के लिए, इस बात की सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X