17 साल की पाकिस्तानी टिकटॉकर Sana Yousaf को घर में घुसकर किसने मारा? सामने आई सच्चाई!

Sana Yousaf

Who Killed Sana Yousaf: पाकिस्तान की उभरती सोशल मीडिया स्टार सना यूसुफ की 17 साल की उम्र में सोमवार रात इस्लामाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सना टिक टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर थीं और खासतौर पर पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों की युवाओं में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी।

किसने मारी गोली

आपको बता दें, वो चितराल से थीं और अपनी मुस्कान और पॉजिटिव एनर्जी से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक, एक युवक जो सना को पहले से जानता था, उनसे मिलने के बहाने उनके घर आया। जब वो अंदर आया तो अचानक उसने पिस्टल निकालकर सना पर करीब से कई गोलियां चला दीं। सना की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी तुरंत वहां से भाग निकला।

पुरानी लड़ाई हो सकती है वजह

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद हो गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी लड़ाई वजह हो सकती है।

सना का आखिरी पोस्ट

सना यूसुफ की हत्या से उनके फैंस सदमे में हैं। इस दुख के बीच, उनकी आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सना अपने जन्मदिन पर केक काटती नजर आ रही हैं। चेहरे पर हंसी, आंखों में चमक मौजूद थी। कोई नहीं जानता था कि ये उनकी आखिरी झलक होगी।

महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

सना की मौत ने फिर से पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा और महिला कंटेंट क्रिएटर्स के सामने आने वाले खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं कि लड़कियां आज भी अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं।

देशभर से श्रद्धांजलि

लाखों लोग सना को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई इस बात से दुखी है कि एक इतनी कम उम्र की टैलेंटेड लड़की को इतनी बेरहमी से मार दिया गया।

More from Filmibeat

Read more about: pakistani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X