सिर्फ एक टॉफ़ी के लिए दुबई से भारत आए 'टेक्निकल गुरूजी', लोग बोले- फालतू का इतना ड्रामा क्यों...?
Technical Guruji Melody Video: मशहूर टेक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर गौरव चौधरी इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्हें ज्यादातर लोग 'टेक्निकल गुरुजी' के नाम से भी जानते हैं। लेकिन उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका कोई यूट्यूब कंटेंट नहीं बल्कि उनका एक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो है। जिसमें वह कई सालों के बाद में भारतीय टॉफी मेलोडी खाते हुए नजर आए। लेकिन इस वीडियो के सामने आ जाने के बाद उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है।

जमकर ट्रोल हो रहे 'टेक्निकल गुरुजी'
दरअसल गौरव चौधरी के वायरल हो रहे वीडियो में वह खुद को दुबई से भारत आते हुए दिखाते हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि उन्हें लंबे वक्त के बाद मेलोडी खाने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी कहा। वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि "दोस्तों, इतने सालों के बाद में आखिरकार मेलोडी खाने का वक्त आ गया है। सब मोदी जी का शुक्रिया। लेकिन सवाल आज भी यही है कि मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?"
गौरव चौधरी के वीडियो पर लोगो ने किए कमेंट्स
लेकिन इसके बाद में उन्होंने फेमस डायलॉग "मेलोडी खाओ खुद जान जाओ" भी कहा। वीडियो में कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि इतने साल के बाद मेलोडी खाने का पूरा क्रेडिट प्रधानमंत्री मोदी को ही जाता है। साथ ही वायरल हो रहे वीडियो पर अब काफी लोग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों ने गौरव चौधरी के वीडियो पर और उनके बयान पर सवाल उठने शुरू कर दिए हैं। इस वीडियो पर काफी लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर उन्हें भारत पर इतना ही गर्व है तो वह दुबई में क्यों रहते हैं। काफी लोगों का कहना है कि सिर्फ एक टॉफी खाने के लिए दुबई से भारत आना बेवजह का खर्चा है।
गौरव चौधरी के इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इस तरीके के कंटेंट की किसी छोटे क्रिएटर से उम्मीद की जा सकती है लेकिन देश के इतने बड़े टेक यूट्यूबर से ऐसी उम्मीद नहीं थी।"
Eating #Melody after so many years, all thanks to our PM @narendramodi ji...#TGFamily 🔥 🔥 🔥 pic.twitter.com/d0iTLAajfF
— Gaurav Chaudhary (@TechnicalGuruji) May 22, 2026
क्यों हो रही मेलोडी की चर्चा?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मेलोडी टॉफी को लेकर काफी ज्यादा इस समय चर्चा हो रही है क्योंकि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम यात्रा के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को यह टॉफी गिफ्ट में दी। इसके बाद में मेलोडी टॉफी एक बार फिर से काफी ज्यादा ट्रेंड में आ गई।


Click it and Unblock the Notifications