..................... Sweet Zannat slams CM Nitish Kumar on burqa pulling, people taunting her 19-minute video - Hindi Filmibeat

बुर्का खींचने वाले विवाद के बीच नीतीश कुमार पर भड़की स्वीट जन्नत, लोग मारने लगे 19 मिनट वीडियो वाला ताना

Sweet Zannat slams Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में एक महिला मुस्लिम डॉक्टर का हिजाब खींचा था और इसके बाद मचा हुआ है। हैरानी वाली बात ये है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस हरकत की समर्थन कर रहे हैं।

Sweet Zannat

इसके अलावा बिहार के कुछ मंत्री भी इसपर सफाई दे रहे हैं। हालांकि विपक्ष पूरी तरह से इस एक्ट के खिलाफ है और नीतीश कुमार पर हमलावर है। अखिलेश यादव से लेकर कॉंग्रेस के कई नेताओं ने इसपर आपत्ति जताई है।

अब मशहूर इंफ्लुएंसर स्वीट जन्नत का वीडियो वायरल हो रहा है। हाल ही में 19 मिनट वाले वीडियो को लेकर उनका नाम फर्जी तरीके से उछाला गया था। स्वीट जन्नत ने नीतीश कुमार की हरकत को लेकर एक वीडियो साझा किया है।

क्या बोलीं स्वीट जन्नत?

स्वीट जन्नत ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा करते हुए कहा, ''बिहार में जो मुस्लिम औरत के साथ हुआ है इसका ये मतलब नहीं है कि आप चुप रहोगे। ये हिंदू मुस्लिम हर एक लड़की की इज्जत का सवाल है। किसी का हक नहीं बनता है कि किसी का दुपट्टा हटाने का बुर्का हटाने का। हिंदू हो या मुस्लिम हो लेकिन सिर पे दुपट्टा रखना और बुर्का पहनना सबकी अपनी पर्सनल चॉइस होती है। बिहार के सीएम ने लड़की दुपट्टा हटाया है, आप सीएम हो ये मायने नहीं रखता है आपको व्यवहार मायने रखता है।'' स्वीट जन्नत का ये वीडियो आग की तरह से वायरल हो रहा है।

क्या बोले लोग?

वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''और जो तू 19 मिनट की वीडियो वायरल हो गई।'' एक ने लिखा, ''हां ज़न्नत जी एक दम सही नीतीश को तो माफ़ी मंगानी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यही हरक़त की थी तब कहा थे आप अच्छा वो हिन्दू थी इसलिए।'' एक ने लिखा, ''जब एक कॉंग्रेस नेता ने एक हिन्दू महिला के सर से दुपट्टा हटा दिया उस पर क्या बोलना चाहोगे आप।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो..

Read more about: trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X