..................... Swati Sachdeva crossed limits, created ruckus for talking obscenely about her mother! - Hindi Filmibeat

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद स्वाति सचदेवा ने पार की हदें, मां को लेकर अश्लील बातें करने पर मचा बवाल!

swati Sachdeva

Swati Sachdeva Vulgar Comment on Parents- स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान अब फूहड़ता और अश्लीलता अपने चरम पर है। कुछ समय पहले 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट्स के बाद बवाल मचा था और उनको शो बंद हो गया था।

इसके अलावा उनके यूट्यूब चैनल पर भी गाज गिरी थी। लेकिन अब एक और स्टैंडअप कॉमेडियन ने कुछ ऐसा ही किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्वाति सचदेवा की जिन्होने अपनी मां पर इस तरह की अश्लील बातें बोली हैं कि बवाल मच गया है।

जी हां, स्वाति ने कहा कि मां ने कूल बनने के चक्कर में उनसे ऐसी बातें कीं, उनका वाइब्रेटर पकड़ लिया। लोगों को मां के लिए ऐसी बातें करना पसंद नहीं आया है।

क्या बोलीं स्वाति सचदेवा?

मां को लेकर अश्लील कॉमेडी करते हुए स्वाति ने कहा, 'मम्मी मेरे साथ कूल बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनसे हो नहीं पा रहा है। अभी उनके साथ एक हादसा हो गया। दरअसल उन्होंने मेरा वाइब्रेटर पकड़ लिया था, वो मेरे पास पूरे कॉफेडिंस के साथ ठुमकते-ठुमकते आईं।

मेरे पास आकर बोला कि इधर आओ और मेरे पास बैठो। आराम से बैठो, मुझे तुमसे एक दोस्त की तरह बात करनी है। मुझे ऐसा लगा कि वो मेरा वाइब्रेटर उधार मांगने वाली हैं।' इस वीडियो के सामने आते ही लोग भड़के हुए हैं और उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब स्वाती ने इस तरह की भद्दी कॉमेडी की है।

वो अक्सर ऐसी बातें करती हैं और लोगों का गुस्सा ऊपर चढ़ता है। फूहड़ता के बिना इस वक्त कॉमेडी नहीं हो रही है और ऐसे ही आरोप कई बार कपिल शर्मा शो पर भी लग चुके हैं। हालांकि ये सारे शो ओटीटी पर हैं लेकिन लोगों का कहना है कि यंग जनरेशन उनको आदर्श मानकर आगे बढ़ती है तो ध्यान रखना चाहिए।

क्या कह रहे हैं लोग

स्वाति सचदेवा की इस हरकत पर भड़क रहे लोगों ने बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लताड़ लगाई है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''ज्यादा कुछ कहूंगा तो मुझसे कहा जाएगा कि मेरी सोच ही छोटी है। इस लड़की को लग रहा है कि ये कूल है जबकि ये बेशर्मी है। जितनी बेशर्म ये लड़की है, उतने बेशर्म वहां बैठे हूहूहाहा करने वाले हैं।

कॉमेडी के नाम पर हो रही नीचता में मम्मी-पापा तक को नहीं छोड़ा जा रहा है।'' एक ने लिखा, ''ये समय रैना की बुआ बनना चाहती है।'' एक ने लिखा, ''अश्लीलता चरम पर है।'' एक का कहना है, ''कौन लोग इनको सुनने जाते हैं ये भी महत्वपूर्ण है, इन्हे जेल भेजो।'' एक ने लिखा, ''बेशर्म है बेहया।'' एक ने लिखा, '' ये बात लड़की बोल रही है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि स्वाती सचदेवा को लेकर जो बवाल मचा है उसपर कॉमेडियन का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

रणवीर अलाहाबदिया केस क्या था?

स्वाती सचदेवा से पहले 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में यूट्यूबर ने अश्लील बातें की थीं। इस दौरान उन्होने भी अपने माता पिता को लेकर ही अश्लील बातें की थीं जो कि लोगों को नागवार गुजरी थीं। इस मामले को कोर्ट में ले जाया गया था और सुप्रीम कोर्ट ने उनके शो और चैनल पर बैन लगा दिया था।

रणवीर ने इस दौरान मां बाप को लेकर "गंदी भाषा" इस्तेमाल की थी। बता दें कि उन्होने माता पिता और सेक्स को लेकर बात की थी। कोर्ट से फटकार लगने के बाद वो काफी रोए थे और अपनी गलती मानी थी।

उनका कहना था कि उनका वजह से सभी के पेट में लात पड़ी है और जितने कॉमेडियन थे सभी के काम बंद हो गए हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर आज भी बात की जाती है। फिलहाल आप देखिए स्वाती सचदेवा का ये वीडियो जिसके सामने आने के बाद फिर से बवाल मचा हुआ है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X