'बेबी गुस्सा हो क्या..' स्वामी चैतन्यानंद की अश्लील चैट लीक, ऐसे करता था छात्राओं का शोषण

Swami Chaitanyanand

Swami Chaitanyanand WhatsApp Chat- आए दिन बाबाओं की हरकतें शर्मसार कर देती हैं और एक बार फिर से एक बाबा जिसका नाम स्वामी चैतन्यानंद है वो खबरों में है। आरोप है कि उसने छात्राओं का यौन शोषण किया है।

कानून का शिकंजा इस आरोपी बाबा पर कस चुका है और उसके फोन से जो सुबूत मिले हैं वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। व्हाट्सअप के स्क्रीनशॉट से लेकर गुपचुप तरीके से छात्राओं की तस्वीरें खींचने तक इस बाबा ने सारी हदें पार कर डाली हैं।

बता दें कि चैतन्यानंद छात्राओं से अश्लील बातें करता था और हर वक्त परेशान करता रहता था। इसके अलावा दुबई के शेख के साथ उसका कनेक्शन और उसको लड़की तक देने की बात सामने आई है।

मैसेज कर देता था अश्लील ऑफर्स

स्वामी चैतन्यानंद को लेकर एक रिपोर्ट में एनडीटीवी ने दावा किया है कि वो मासूम छात्राओं को अपना टारगेट बनाता था। व्हाट्सएप मैसेज पर बात करते वो गंदे गंदे ऑफर्स देता था। इसके अलावा चैट की बात करें तो वो छात्रों से बेबी, गुड मार्निंग बेबी, नाराज हो क्या बेबी... इस तरह के शब्दों में बात करता था। लीक हुए चैट में एक छात्रा से चैतन्यानंद कहता है, ''बेबी तुम्हारी कोई दोस्त है क्या? दुबई के एक शेख को जरूरत है।'' छात्रा कहती है- ''नहीं है।'' नित्यानंद- ''ऐसे कैसे हो सकता है।'' छात्रा- ''मुझे नहीं पता।'' नित्यानंद- ''कोई क्लासमेट या जूनियर।'' कोई जवाब ना देने पर वो बेबी बेबी करते हुए बात करने की कोशिश करता था। नित्यानंद की अश्लील हरकतों का पर्दाफाश हो चुका है और अब वो कानून की गिरफ्त में है।

अश्लील तस्वीरें क्लिक करता था

बता दें कि स्वामी चैतन्यानंद ना सिर्फ लड़कियों को इस तरह से परेशान करता था बल्कि उनकी चोरी छिपे तस्वीरें भी खिंचता था। इसके अलावा पता चला है कि चैतन्यानंद की तीन सहयोगी महिलाएं हैं जो कि लड़कियों पर ये मैसेज डिलीट करने का दबाव बना रही थीं। फिलहाल स्वामी का भांडा फूट चुका है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X