सूर्यकुमार बने पापा, पत्नी देवीशा ने दिया बेटी को जन्म, जानिए क्या रखा बच्ची का नाम?
Surya Kumar Baby Girl: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर्सनल लाइफ के सबसे शनादार फेज में एंटर कर चुके हैं। सूर्य कुमार यादव पापा बन गए हैं। सू्र्यकुमार की पत्नी देवीशा शेट्टी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है जिसके बाद उनकी फैमिली की खुशियां सातवें आसमान पर हैं। सूर्यकुमार ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

न्यू बॉर्न की पहली तस्वीर
सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसमे न्यू बॉर्न बेबी ने अपने मम्मी पापा का हाथ थामा हुआ है। इसके साथ ही सूर्यकुमार ने अभी तक अपनी बेटी का नाम रिवील नहीं किया है जिसके उनके फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
सूर्य कुमार की पिच पर वापसी
सूर्यकुमार फिलहाल आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस का सामना रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सूर्यकुमार इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।
देवीशा की गोभराई
बता दें कि कुछ ही दिनों पहले देवीशा की गोदभराई की तस्वीरें सामने आई है जो कि काफी वायरल हुई थीं।
सूर्यकुमार देवीशा की शादी
35 साल के सूर्यकुमार यादव साल 2016 में देविशा शेट्टी से लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों से शुरू हो गई थी। सूर्यकुमार एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान देविशा के हुनर को देखकर उन पर फिदा हो गए थे। मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारत ने इस साल मार्च में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications