'सनराइजर्स हैदराबाद' की मालकिन काव्या मारन ने खरीदा ये पाकिस्तानी बॉलर? पूरे देश में मचा बवाल, भड़के लोग

Kavya Maran Pakistani Player: आईपीएल की शुरुआत से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे बवाल मचा हुआ है। पचा चला है कि उन्होने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोली लगा दी है और उनको 2.34 करोड़ में खरीद लिया है।

Kavya Maran

जी हां, इस खबर ने इंडिया में तहलका मचाया हुआ है और लोग काव्या मारन को बुरी तरह से ट्रोस कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ इंडिया के खराब रिश्तों के चलते हर चीज पर रोक है और ऐसे में इस तरह से किसी पाकिस्तान खिलाड़ी पर पैसा लगाना काफी हैरानी की बात है। बता दें कि कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से हर तरह के नाते तोड़ दिए गए थे।

Also Read
कौन है ये एक्टर जिसने गांव पहुंच खरीदी 55 बीघे जमीन? संघर्ष के दिनों में खाने के नहीं होते थे पैसे
कौन है ये एक्टर जिसने गांव पहुंच खरीदी 55 बीघे जमीन? संघर्ष के दिनों में खाने के नहीं होते थे पैसे

Pakistani Player in IPL? क्या आईपीएल में दिखेंगे अबरार अहमद?

बता दें कि काव्या मारन ने पाकिस्तान स्पिनर अबरार अहमद पर बोली लगाई है। गौरतलब है कि ये नीलामी आईपीएल के लिए नहीं बल्कि द हंड्रेड 2026 के लिए हुई है। गुरुवार को नीलामी के दौरान सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leads) ने पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद को 190,000 पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा।

इसके बाद लोग हैरान थे। कई सालों बाद देखा गया है कि आईपीएल के किसी मालिक के द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी पर पैसा बहाया गया है। इस नीलामी के दौरान काव्या मारन और हेड कोच डेनियल वेटोरी मौजूद थे। लंदन के पिकाडिली लाइट्स में नीलामी को अंजाम दिया गया।

ट्रोल कर रहे हैं लोग

इस खबर के सामने आने के बाद लोग काव्या पर भड़के हैं। एक ने लिखा, ''नियामक समिति ने इसकी अनुमति कैसे दी?'' एक ने लिखा, ''काव्या को भारत से बैन करो या पाकिस्तान भेजो।'' एक ने लिखा, ''कृपया आईपीएल में राजनीति को घसीटना बंद करें... अगर आप ऐसा करना ही चाहते हैं, तो कम से कम विदेशों में टीमें न खरीदें।'' एक ने लिखा, ''लेकिन उसने यह कैसे किया?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kavya maran
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X