28 साल पहले शूट हुआ सुहागरात का 8 मिनट 23 सेकंड का गाना आज भी रहता है ट्रेंडिंग, गाने की है भारी डिमांड

28 year Old Suhagrat Song: बॉलीवुड में हर सिचुएशन पर गाने बनाए जाते हैं। कई गाने रोमांटिक होते हैं तो कई गाने प्यार, मोहब्बत पर बने होते हैं। कई गाने काफी दुखभरे होते हैं, लेकिन कई गाने ऐसे भी होते हैं जो शादीशुदा जिंदगी पर आधारित होते हैं।

Suhagrat song

बॉलीवुड में कई सुहागरात पर आधारित वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो एक सुहागरात पर बना गाना जो 28 साल पहले शूट हुआ था वह आज भी इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। इसे सुनते ही लोग इमोशनल हो जाते हैं। क्योंकि अपनी शादी की पहली रात पर अपनी सुहागरात पर जवान अपनी पत्नी छोड़कर देश की रक्षा करने के लिए निकल जाता है।

सुहागरात पर बना गाना आज भी आता है लोगों को याद

यह गाना कोई और नहीं बल्कि 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का है। इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा ही दिया था साथ ही में इस फिल्म के गाने ने लोगों का दिल जीत लिया था। यह गाना और यह फिल्म उस समय का सबसे हिट रहा है। यह गाना 28 सालों से लोगों की जुबान पर है। लोग कई बार इस गाने को सुन चुके हैं। लोग जब भी इस गाने को सुनते हैं गुनगुनाए बगौर रह नहीं पाते हैं। यह गाना सुनील शेट्टी और शर्बानी मुखर्जी पर फिल्माया गया है। दोनों की जोड़ी ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे।

गाना आज भी खड़े कर देता है लोगों के रोंगटे

इस गाने का नाम है 'ऐ जाते हुए लम्हों' इस गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे थे और इस गाने में आवाज सिंगर रूप कुमार ने दी थी। म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था। इस गाने की धुन और इस गाने के विजुअल ने लोगों का ध्यान खींच लिया। यह गाना जब भी बजता है लोगों की आंखों में आंसू ले आता है। गाने में दिखाया जाता है कि सैनिक की शादी होती है सुहागरात पर वह और उसकी पत्नी समय बिताते हैं, लेकिन इतने में ही सैनिक को जंग लड़ने के लिए बुलावा आ जाता है। वह अपनी सुहाग की सेज से हटकर देश की सेवा के लिए तैयार हो जाता है वर्दी पहनकर वह बॉर्डर पर पहुंच जाता है और अपनी पत्नी और अन्य सामाजिक सुखों का त्याग करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X