VIDEO: सुहागरात के कमरे में लटकी थी ऐसी ऐसी चीजें, कांटेदार चीज देख लोग बोले- लंगूर के हाथ में अंगूर

Suhagraat Viral Video: शादी का मौसम फिर से शुरू होने वाला है। जल्द ही घरों में शहनाइयां बजेंगी और चारों तरफ शादी की रौनक दिखेगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
इस वीडियो में सुहागरात की सेज को खास तरह से सजाया गया है। आमतौर पर सेज पर फूलों से सजावट होती है, लेकिन इस वीडियो में फूलों के साथ-साथ कई तरह के फल भी लटकाए गए हैं। सेज पर सेब, अंगूर, अनार, संतरा और खरबूजे जैसे फल नजर आ रहे हैं।
जैसे ही लोगों ने ये अनोखी सजावट देखी, तो हैरानी के साथ हंसी भी आ गई। अब लोग सोच में पड़ गए हैं कि ये सजावट प्यार जताने के लिए है या किसी फल की दुकान जैसा दिखाने के लिए!
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @bangerkumarr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने लाइक भी किया है। अभी ये नहीं पता चला कि ये वीडियो कहां का है और कब बनाया गया।
वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। कमेंट सेक्शन में लोग मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सब्जी बेचनेवाले की सुहागरात लग रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सब्र का फल मीठा होता है सच हो गया।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये किस बंदर की शादी है?' एक और यूजर ने लिखा, 'लंगूर के हाथ में अंगूर।'


Click it and Unblock the Notifications