..................... Success Story: Who is Lubna Qazi? the first Indian Muslim to become a judge in the US - Hindi Filmibeat

Success Story: कौन हैं लुबना काजी जो यूएस में बनीं जज? ये कारनामा करने वाली पहली इंडियन मुस्लिम

Who is Lubna Qazi: कहते हैं मेहनत एक ना एक दिन रंग लाती है। इंडिया में कई ऐसी शख्सियत हैं जो कि विदेशों में अपने देश का डंका बजा रहे हैं। इस वक्त इंडिया की एक मुस्लिम महिला को लेकर चर्चा है जिसने यूएस में सफलता का ऐसा झंडा लहराया कि उसकी आवाज भारत तक आई।

Lubna Qazi

जी हां, भारत में पैदा होने वाली इस मुस्लिम महिला का नाम लुबना काजी है जो कि इस वक्त न्यू जर्सी में जज के पद पर नियुक्त की गई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लुबना को लगातार बधाइयां मिल रही है और इंडियंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

Also Read
कौन है ये एक्ट्रेस जिसके साथ भाई ने की थी घिनौनी हरकत? आने लगा था अबॉर्शन का ख्याल
कौन है ये एक्ट्रेस जिसके साथ भाई ने की थी घिनौनी हरकत? आने लगा था अबॉर्शन का ख्याल

लुबना काजी को लेकर बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि उन्होंने इतिहास रच दिया है और इसके पहले ये कारनामा किसी भारतीय महिला ने नहीं किया था। शायद ही किसी ने सोचा था जो कि कोई इंडियन मुस्लिम महिला न्यू जर्सी के जज के पद के रूप में नजर आएगी।

Kaun Hain Lubna Qazi: कौन हैं लुबना काजी?

लुबना काजी ने काफी समय तक कानून की पढ़ाई की है और वो इंडियन मूल की तो हैं लेकिन इसको अलावा वो लगातार न्याय व्यवस्था को लेकर जागरूक रही हैं। कई मामलों में कानून की विशेषज्ञ रहीं लुबना इंडियन मुस्लिम हैं और ऐसा करने वाली पहली महिला है।

पढ़ाई लिखाई के बलबूते पर उन्होंने अमेरिकी न्याय प्रणाली में मजबूत स्थान बनाया। देखने वाली बात होगी कि किस तरह से वो न्यू जर्सी की न्याय व्यवस्था को आगे बढ़ाती हैं। लुबना काजी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है लेकिन वो इंडिया में किस जगह से हैं इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। इतना तय है कि लुबना ने ये काम करके महिलाओं को काफी इंसपायर किया है।

ट्रोल कर रहे हैं लोग

लुबना को उनके धर्म को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स करते हुए ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''जज जिहादी है।'' एक ने लिखा, ''आतंकवाद अब न्यायपालिका में घुस गया है।'' एक ने लिखा, ''बहुत बहुत बधाई हो।'' एक ने लिखा, ''ये हुई ना बात।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X