Success Story: सास जबरदस्ती करवाती थी पढ़ाई, काम करते देख डांट देते ससुर, दीपू कंवर ऐसे बनी 'जज बहू'
Deepu Kanwar Success Story: क्या आपने सुना है कि ससुराल में काम करने पर डांस पड़ती हो और सास कहती हो जबरदस्ती की पढ़ाई करो। जी हां, एक ऐसी ही बहू है जो कि अब जज बन चुकी है। कारण है मायके वाले बल्कि ससुराल वाले हैं।

सास पढ़ाई के चिल्लाती थी और अगर गलती से काम करने लगो तो ससुर डांट लगा देते थे। सोचिए ऐसा ससुराल जिस लड़की को मिल जाए उसके लिए तो धरती पर ही जन्नत है। कुछ ऐसी ही कहानी है कि राजस्थान की बाड़मेर की रहने वाली जज बहू दीपू कंवर की।
आज इस सफलता की कहानी में दीपू कंवर की यात्रा को लेकर पूरी बात होगी और यकीनन आपने कई सक्सेज स्टोरी देखी और सुनी होंगी लेकिन ये कुछ खास है। कहते हैं कि बेटियां शादी के बाद पराई हो जाती हैं और वो पराए घर जाती हैं लेकिन दीपू कंवर के जैसे ससुराल मिलने के बाद किसी को मां बाप की याद नहीं आती।
जज बहू की सफलता की कहानी
दीपू कंवर के जज बनते ही पता चला कि सास चिल्लाती थी और कहती थी चुपचाप पढ़ाई करो और काम करते देख ससुर जी भड़क जाते थे। घूंघट में चुपचाप पढ़ाई करके राजस्थान की इस बहुरिया ने इतिहास रच दिया। जब दीपू ने बी कॉम किया तो पति ने भी जोर डाला और कहा कि तुमको एलएलबी करनी चाहिए। शादी के वक्त दीपू बीकॉम कर रहीं थीं और शादी होने के बाद भी उनकी पढ़ाई जारी रही। जब उन्होंने कुछ करने के बारे में सोचा तो उनसे ज्यादा ससुराल वालों का सपना था कि वो कुछ कर गुजरें। यही कारण है कि उनको एक कमरा दे दिया गया जो कि उनका स्टडी रूम था। इस दौरान वो काम भी करती थीं और पढ़ाई के साथ साथ बच्चों पर ध्यान देती थीं। हालांकि सास और ससुर अक्सर डांटते थे कि काम मत करो। इस वक्त दीपू कंवर की ये कहानी तमाम ससुराल वालों के लिए प्रेरणा है कि वो कैसे अपनी बहू को रख सकते हैं।
तीसरे प्रयास में बनीं जज
इंटरव्यू में दीपू ने अपनी सास और ससुर के सपोर्ट को लेकर खुलकर बात की। 2022 में पहली बार गुजरात न्यायिक सेवा का एग्जाम दिया था लेकिन वो पास नहीं हो पाईं। वो मेहनत करती रहीं और तीसरी बार में परीक्षा पास कर ली। अब वो जज हैं।


Click it and Unblock the Notifications
