..................... Success Story: Nandini Agarwal made history by becoming CA at the age of 19, Guinness Book record - Hindi Filmibeat

Success Story: 19 साल की उम्र में नंदिनी अग्रवाल ने CA बनकर रचा इतिहास, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Success Story: हर साल कुछ ऐसी सफलता की कहानियां सामने आती हैं जो कि हैरान करने वाली होती हैं। इस वक्त एक 19 साल की लड़की की कहानी ने सबको हैरान कर दिया है। ये खबर मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आ रही है जिसमें एक बेटी ने इतनी कम उम्र में सीए बनकर इतिहास रच दिया है।

Success Story

जी हां, हम बात कर रहे हैं नंदिनी अग्रवाल की जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहली बार ये कारनामा करके दिखाया है। बता दें कि नंदिनी ने महज 13 साल की उम्र में 10वीं और 15 साल की उम्र में 12वीं पास कर ली थी।

Also Read
दूसरी बार में मरा केतन अग्रवाल, सिया पहले भी कर चुकी थी हत्या की कोशिश? बड़ा खुलासा!
दूसरी बार में मरा केतन अग्रवाल, सिया पहले भी कर चुकी थी हत्या की कोशिश? बड़ा खुलासा!

इसके बाद उन्होंने 19 की उम्र में सीए बनकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा लिया। गिनीज बुक में नंदिनी ने सबसे युवा CA बनने रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी कम उम्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिए कैसे हो गया? जानिए पूरी कहानी..

19 साल की सीए की शानदार कहानी

बता दें नंदिनी पढ़ाई करते वक्त दो कक्षाएं छोड़ दी थीं और इस तरह से महज 13 की उम्र में वो हाईस्कूल में थीं। साल 2021 में नंदिनी ने ये कारनामा किया था और CA Final परीक्षा में 800 में से 614 लाकर लोगों को हैरान कर दिया। ये कुल अंकों का 76.75% था। इस तरह से नंदिनी ने All India Rank-1 प्राप्त किया। Guinness World Records ने उन्हें दुनिया की सबसे युवा महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट का खिताब दिया। अब नंदिनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी आग की तरह वायरल हो रही हैं। 16 साल की उम्र में ही उनकी नौकरी लग रही थी लेकिन कम उम्र कहकर कंपनी ने मना कर दिया था। क्या नंदिनी की सफलता की कहानी आप प्रभावित हुए?

नंदिनी अग्रवाल पढ़ाई लिखाई में शानदार होने को साथ साथ काफी सुंदर भी हैं। काफी कम देखा जाता है कि इतनी कम उम्र में बच्चे सफलता की ऐसी सीढ़ी चढ़ जाते हैं जिसपर यकीन करना मुश्किल होता है। फिलहाल उनका परिवार और दोस्त उनकी कामयाबी से बेहद खुश हैं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X