Success Story: डिलिवरी बॉय बना डिप्टी कलक्टर, सूरज यादव ने JPSC पास कर लोगों को किया हैरान

Success Story: कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो जरा तबीयत से उछालों यारों.. ये कहावत इस सूरज यादव की कहानी पर बिल्कुल फिट बैठती है। एक फूड डिलिवरी बॉय से डिप्टी कलेक्टर के पद तक पहुंचने वाली कहानी फिल्मी ही लगती है।

Success Story

लेकिन सच हुआ है और लोगों का मानना है कि अगर लगन से कोई काम किया जाए तो इंसान को कामयाबी जरूर मिलती है। सूरज यादव की कहानी जिसने भी सुनी वो हैरान रह गए। गरीबी और मेहनत की ये कहानी लोगों को प्रेरणा देने के लिए है और पैसों का बहाना बनाकर पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चे भी काफी कुछ सीखेंगे।

Also Read
'इंटिमेट होने से प्रेग्नेंट नहीं होते..' कौन है ये एक्ट्रेस जिसने प्रेग्नेंसी के लिए लगवाए 150 इंजेक्शन?
'इंटिमेट होने से प्रेग्नेंट नहीं होते..' कौन है ये एक्ट्रेस जिसने प्रेग्नेंसी के लिए लगवाए 150 इंजेक्शन?

कभी स्विगी डिलीवरी बॉय तो कभी रैपिडो राइडर...

झारखंड के रहने वाले सूरज यादव ने अपने लाइफ में काफी समस्याओं का सामना किया था। उनके पास पढ़ने के लिए पैसे नहीं थे तो वो खुद काम पर निकल गए। सूरज ने स्विगी डिलीवरी बॉय का काम किया और रैपिडो राइडर भी बने। इसी साथ साथ लगातार मेहनत करते रहे और एक दिन झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की परीक्षा पास करके लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस वक्त सूरज झारखंड के गिरिडीह में डिप्टी कलेक्टर के पद तैनात है और लोगों को ये कहानी काफी हैरान करने वाली लग रही है। बता दें कि सूरज के पास उस वक्त बाइक नहीं थी तो दोस्तों ने मदद की और अपने स्कॉलरशिप के पैसे दिए जिससे सेकंड हैंड बाइक आई थी। लेकिन अब वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है और लोग उनसे मिलने लिए तरसते हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस खबर पर लोगों के ढेरों रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आगे बढ़ते रहें...... बधाई हो। एक ने लिखा, जानकर खुशी हुई।'' एक ने लिखा, ''मुबारक हो भाई।'' एक ने लिखा, ''आपको बहुत बहुत बधाई।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि सूरज ने किसी कोई जवाब नहीं दिया है।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X