जिंदगी और मौत से जूझ रहे प्रेमानंद महाराज का छात्रों ने बनाया मजाक, महंगी गाड़ी.. महंगी गाड़ी करते आए नजर!

Premanand Maharaj

Students making joke on Premanand Maharaj- वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि वो काफी बीमार है। सभी जानते हैं कि किडनी की समस्या उनको है और ऐसे में वो भक्तों से मिल जुल नहीं पा रहे हैं।

उनके कुछ वीडियोज भी सामने आ रहे हैं जिसमें वो अपनी बीमारी और मौत को लेकर भी खुलकर बात कर रहे हैं। लेकिन इस बीच बवाल कब मच गया है जब कुछ स्कूली छात्रों ने पूज्य संत का मजाक बना डाला है।

इन छात्रों ने बेशर्मी की हद पार करते हुए बाबा जी की गाड़ियों को लेकर बार बार तंज कसा था। रिपोर्टर इन छात्रों से उनके प्रवचनों को लेकर सवाल पूछ रही थी लेकिन ये छात्र उनकी कारों को लेकर बात कर रहे थे।

महंगी गाड़ी बोलते हुए बनाया मजाक

प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक महिला कुछ बच्चों से सवाल पूछ रही है। महिला पूछती है, 'आप सबसे प्रेमानंद महाराज को लेकर सवाल पूछना चाहूंगी, आपको वो कैसे लगते हैं?' छात्रों ने कहा, ''अच्छे दिखते हैं, अच्छी गाड़ियों में घूमते हैं और उनकी गाड़ियां मुझे बहुत अच्छी लगती हैं।'' रिपोर्टर- 'मैं उनकी गाड़ी नहीं बल्कि प्रवचनों को लेकर बात कर रही हूं, वो जो ज्ञान देते हैं?' छात्र- 'बढ़िया ही देते हैं, इतने फेमस हैं तो बढ़िया की बात करते होंगे। इतनी महंगी गाड़ी है तो कुछ अच्छा ही काम कर रहे होंगे। हमने तो उनकी महंगी गाड़ी ही देखी है।' लड़कों के इस वीडियो पर लोग भड़के हुए हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इन लड़को को अपने जन्म होने पर शर्म आनी चाहिये।'' एक ने लिखा, ''टेस्ट ड्राइव के दौरान गाड़ी से निकला कचरा।'' एक ने लिखा, ''ये टेस्ट ड्राइव से उत्पन्न हुई संताने हैं इनकी गलती नहीं है भाई।'' एक ने लिखा, ''ये तो मां बाप के संस्कार हैं। बेचारे इतनी अच्छी बाते कर रहे हे धन्य हे इनके मां बाप।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X