18 की उम्र में दूसरे धर्म में की शादी, 5 महीने की बच्ची और दिया नीट एग्जाम, जानें सानिया की कहानी
Struggle Story: जब हौसले और जिद मजबूत हो तो कई बार किस्मत को भी झुकना पड़ता है। आज हम आपको सानिया के बारे में बताने वाले हैं। जो दिल्ली के रहने वाली 20 साल की लड़की है। जिसका जन्म बहुत ही रूढ़िवादी परिवार में हुआ। जहां लड़कियों को बस यही सिखाया जाता था की रोटी सब्जी बनानी है और शादी करके अपने घर जाना है। लेकिन सानिया ने डॉक्टर बनने का सपना देखा। लेकिन जब घरवालों ने उन पर शादी करने का दबाव बनाया तो अपने सपनो को पूरा करने के लिए सानिया ने अपने ही बॉयफ्रेंड विशाल से दूसरे धर्म में 18 साल की उम्र में शादी कर ली।

जहां एक तरफ कहा जाता है कि शादी के बाद में लड़कियां अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। वहीं सानिया की असली लड़ाई शुरू हो गई थी। सिर्फ 20 साल की उम्र में ही उन्होंने बच्ची को जन्म दिया था। तब वह 5 महीने की बच्ची होने के बावजूद नीट परीक्षा देने गई। उनका @dr_neetmom नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। जहां वह खुद से जुड़ी हुई सारी अपडेट शेयर करती हैं।
परिवार से बगावत कर की शादी
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि और जब सानिया ने दसवीं पास की तो उनके परिवार वालों ने उन पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन उन्हें पता था कि अगर उनकी शादी हो जाती है तो उनके डॉक्टर बनने का सपना खत्म हो जाएगा। इसी वजह से उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विशाल से शादी करने का मन बनाया क्योंकि वह उनकी पढ़ाई में सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार थी। यह शादी और दूसरे धर्म की थी इसी वजह से काफी विरोध हुआ और मामला पुलिस और थाने तक भी पहुंच गया। लेकिन फिर भी सानिया नहीं मानी और उसके बाद दोनों की शादी हुई।
बेटी होने के बाद भी नहीं मानी हार
शादी के बाद सानिया ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद नीट यूजी की भी तैयारी शुरू कर दी थी। इसी दौरान उनकी बहुत ही प्यारी सी बेटी एलिजा हुई। जब वह सिर्फ 1.5 महीने की थी। प्रेगनेंसी के बाद सानिया ने अपनी किताबों को फिर से खोला।
पति ने दिया पूरा सपोर्ट
सानिया ने इस पूरे स्ट्रगल का क्रेडिट अपने पति विशाल को दिया। जो एक गिग वर्कर हैं। विशाल ने आर्थिक तंगी होने के बावजूद भी सानिया के सपनों को उड़ान दी। वह घर के काम भी करते थे और रात भर जाकर बेटी को संभालते भी थे। जिससे कि सानिया बिना किसी तनाव के अपनी नीट यूजी परीक्षा की पढ़ाई कर सके।
नीट पेपर लीक के बाद टूट गई थीं सानिया
हाल ही में और नीट पेपर लीक विवाद को लेकर भी सानिया काफी ज्यादा अंदर से टूट गई थी। उन्होंने कहा कि एक मां होने के नाते वह जो थोड़ा-थोड़ा समय बचाकर मेहनत से पढ़ाई कर रही थी, इस सिस्टम को इसकी कोई भी कीमत नहीं है। लेकिन फिर भी उनके पति ने एक बार फिर से उनके साथ दिया और एक बार फिर से वह पूरी मेहनत और लगन के साथ मैदान में उतरी। सानिया की कहानी बताती है कि अगर अगर मन में ठान लिया जाए तो कुछ भी किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications