Fact Check: बिबेक पंगेनी की मौत के कुछ ही महीनों बाद श्रीजना सुबेदी को मिला नया प्यार? रचा ली दूसरी शादी

Srijana Subedi Troll For Moving On

Srijana Subedi Troll For Moving On: प्यार की असली भाषा दुनिया को बताने वाले नेपाली इंस्पायरिंग कपल बिबेक पंगेनी और श्रीजना सुबेदी के बारे में तो सभी जानते हैं। हालांकि इन दिनों श्रीजना सुबेदी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होती दिखाई दे रही हैं। श्रीजना सुबेदी ने जिस तरह से कैंसर की जंग में पति बिबेक का साथ दिया और आखिरी तक सिर्फ और सिर्फ सेवा ही करती रही उससे लोग उन्हे सति सावित्री कहे लगे हैं। लेकिन इस बार श्रीजना को ट्रोल करने का कारण बड़ा ही अजीब है।

दरअसल, श्रीजना सुबेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे है कि बिबेक के निधन की कुछ ही महीनों बाद श्रीजना अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। वीडियो की बात करें तो इसमें श्रीजना दुल्हन सी सजी दिखाई दे रही हैं और ये वीडियो उनकी सगाई का ही है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि श्रीजना की उम्र बेहद क है और मूव ऑन करना और दूसरी शादी करना ही उनके लिए ठीक है। वहीं कुछ यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि बिबेक ने ही उनके दूसरी शादी करने का वादा लिया होगा।

हालांकि आपको बता दें कि ये श्रीजना का कोई नया वीडियो नहीं हैं बल्कि उनकी सगाई का थ्रोबैक वीडियो है। इस वीडियो में जिससे श्रीजना का सगाई हो रही है वो कोई नहीं बल्कि उनके दिवंगत पति बिबेक पंगेनी ही हैं। कई बार सोशल मीडिया यूजर्स गलत तथ्य फैला देते हैं और ये गलत जानकारी मिनटों सेकेंडो में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो जाती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीजना सुबेदी और बिबेक पंगेनी की प्रेम कहानी ने हर एक की आंखों में आंसू ला दिए थे। ब्रेन कैंसर की वजह से लगभग डेढ़ साल तक बिवेक पंगेनी बिस्तर पर ही थे, लेकिन उनकी पत्नी सृजना सुबेदी उनका दिन रात ख्याल रखती थीं। वह अपना हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। सृजना सुबेदी जिस तरह से पति की सेवा करती थीं उन्हें देखकर लोग उन्हें कलयुग की सीता कहने लगे थे। वह अपने फॉलोअर्स से दिन रात अपने पति के लिए दुआ मांगने को कहती थीं, लेकिन कुदरत का लिखा कोई नहीं बदल सकता।

19 दिसंबर 2024 को सृजना सुबेदी ने अपने पति अपने हमसफर अपने प्रेमी को हमेशा के लिए खो दिया था। श्रीजना सुबेदी को सफेद साड़ी में देख उनके फॉलोअर्स भी फूट-फूटकर रोए थे। बता दें कि दोनों की स्कूल की लव स्टोरी थी 10 साल पहले दोनों मिले थे। 6 साल तक दोनों रिलेशनशिप में थे फिर जाकर दोनों ने शादी की, लेकिन जब शादी हुई तब सृजना सुबेदी और बिवेक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बता दें कि श्रीजना सुबेदी ने पति की मौत के बाद एक भी पोस्ट अपने इंस्टा हैंडल पर नहीं डाला था, लेकिन इसके बाद भी लोग सृजना को नहीं भूले। वहीं बीते दिन 21 अगस्त को पति बिबेक के जन्मदिन के मौके पर सृजना ने पति को किस करते हुए एक फोटो शेयर किया।

इस पोस्ट के शेयर करने के साथ ही श्रीजना सुबेदी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- 'जन्मदिन भी त्योहार की तरह मनाया जाना चाहिए। उसने मेरी तरफ देखा और मुस्कुराया। वह हंस रहा था और उस समय वह बहुत प्यारा लग रहा था। उसे वेस्टर्न कल्चर पसंद नहीं, लेकिन मुझे गुब्बारे लगाना, केक काटना, साज सजावट करना पसंद है। काश मैं तुम्हें एक छोटे बच्चे की तरह उत्साह में देख पाती। 1 दशक से भी ज्यादा हो गया है जब हमने पहली बार तुम्हारा जन्मदिन मनाया था। हमने तब वादा किया था कि हम कितनी भी दूर क्यों ना हों जन्मदिन साथ में मनाएंगे। पर आज हम कहां मिलेंगे ? शायद सपनों में मिलें। मैं तुम्हें गले लगा कर कहूंगी- मैंने अपने प्यार का वादा पूरा कर दिया है। मैं तुम्हें बादलों में लिपटी बांस की झोपड़ी दिखाऊंगी। इंद्रधनुष से सजा छोटा सा मंच। तुम और मां... तुम हमेशा की तरह घास पर बैठो और मैं तुम्हें देखती रहूंगी।' बता दें कि सृजना सुबेदी के इस पोस्ट और कैप्शन को देख लोग भी इमोशनल हो गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bibek pangeni bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X