पुनर्जन्म लेकर आईं श्री देवी ? वीडियो में लड़की के नैन-नक्श देख चौंक गए लोग, बोले- एक दम कार्बन कॉपी...

Viral Video: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुकीं लीजेंड्री एक्ट्रेस श्री देवी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा हैं। भले ही आज श्री देवी हमारे बीच नहीं है, लेकिन फिर भी श्री देवी की फिल्में आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में और इस इंडस्ट्री से बाहर कई ऐसी लड़कियां हैं जो श्री देवी को अपना रोल मॉडल मानती हैं। श्री देवी की एक्टिंग और उनके गाने आज भी लोगों के जहन में हैं।
टॉप एक्ट्रेस में होती थी श्री देवी की गिनती
बता में श्री देवी ने अपने करियर में लगभग 269 फिल्में की थीं। जिसमें से 93 तेलुगू, 74 तमिल, 73 हिंदी, 24 मलयालम और 5 कन्नड़ फिल्में है इसी के साथ ही उन्होंने 1 टीवी शो भी किया था। श्री देवी की गिनती टॉप एक्ट्रेस में होती थी। बता दें कि श्री देवी के निधन की खबर ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया था। श्री देवी का निधन दुबई में 24 फरवरी साल 2018 में हुआ था। रिपोर्ट्स की माने तो श्री देवी का निधन बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। हालांकि यह बात उनके फैन्स पचा नहीं पाए, लेकिन फिर भी फैन्स उनकी बेटियों में श्री देवी की झलक ढूंढते हैं।
श्री देवी की कार्बन कॉपी निकली ये लड़की
लेकिन फिलहाल तो एक लड़की ऐसी सामने आई है जो हूबहू श्री देवी की कॉपी है। ना तो इस लड़की का कपूर खानदान से कोई लेना देना है और ना ही इस लड़की को कभी पब्लिक एरिया में लाइमलाइट बटोरते देखा गया है। हाल ही में दिपाली चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की को देख लोग तो चौंक गए हैं। क्योंकि इस लड़की की झलक एक दम श्री देवी से मेल खाती है। वही नैन-नक्श देख लोगों ने तो यह भी कहना शुरू कर दिया है कि कहीं श्री देवी ही तो पुनर्जन्म लेकर नहीं आई हैं। वहीं किसी ने कहा श्री देवी की कार्बन कॉपी। बात दें कि दिपाली चौधरी के वीडियो सोशल मीडिया पर श्री देवी के फैन्स द्वारा खास पसंद किए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











