MMS की दुनिया में नया कांड, कौन है साक्षी जो MMS लीक होते ही लोगों की गंदी डिमांड से हुई परेशान
Sakshi Srinivas MMS Leaked: सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल होने वाले फेक वीडियो और अफवाहें कई सेलेब्स के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। ऐसा ही एक विवाद जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास के नाम भी जुड़ गया था। ये कुछ महीने पहले हुआ था।

'स्प्लिट्सविला X4' से चर्चा में आए इस कपल को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक MMS लीक जैसी अफवाहें फैलने लग गई थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें जस्टिन शर्टलेस नजर आ रहे थे और साक्षी से बात कर रहे थे। कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत तरीके से लीक MMS बताकर शेयर करना शुरू कर दिया। इसके बाद इंटरनेट पर कई यूजर्स कथित वीडियो का लिंक मांगने लगे। हालांकि सच कुछ और ही निकला।
जस्टिन ने खुद बताई सच्चाई
कुछ दिन तक लगातार अफवाहें फैलने के बाद जस्टिन डी'क्रूज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पूरा सच बताया।उन्होंने साफ कहा कि वायरल हो रहा वीडियो कोई MMS नहीं है, बल्कि उनके व्लॉग का एक छोटा सा क्लिप है, जिसे गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। जस्टिन ने कहा कि लोग लगातार उनसे लिंक मांग रहे हैं, जबकि ऐसा कोई वीडियो है ही नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग बिना सच जाने किसी भी चीज को वायरल कर देते हैं। एक्साइटमेंट में उन्होंने खुद भी उन वायरल लिंक पर क्लिक किया था। लेकिन यह देखकर वह हैरान रह गए कि उन पोस्ट्स पर लाखों शेयर हो चुके थे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर लोग उनके अच्छे कंटेंट पर इतना एंगेजमेंट दें तो ज्यादा बेहतर होगा।
साक्षी ने भी किया सपोर्ट
साक्षी श्रीनिवास ने भी जस्टिन के बयान का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही सारी बातें पूरी तरह झूठी हैं। साक्षी ने लोगों से अपील की कि किसी भी खबर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें, ऐसी खबरों से किसी की मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
कौन हैं जस्टिन और साक्षी?
Splitsvilla X4 से पहचान बनाने वाले जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। दोनों की जोड़ी को शो के दौरान काफी पसंद किया गया था और आज भी इनके लाखों फैंस हैं। यही वजह है कि उनसे जुड़ी छोटी सी बात भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications