कीचड़ वाला स्पाइडरमैन देखा क्या? वायरल हुआ वीडियो, सड़क पर तैरता दिखा सुपरहीरो, तमाशबीन बने लोग

Spiderman Viral Video- सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाएगा कोई नहीं जानता है। स्पाइडरमैन को आपने फिल्मों में देखा होगा वो क्या कमाल करता है। लोग पैसों से टिकट्स लेकर स्पाइडरमैन को देखने थिएटर्स जाते हैं।
लेकिन इस वीडियो में मुंबई में एक स्पाइडरमैन सीधे कीचड़ में उतर गया है। बता दें बारिश के पानी में जलभराव के कारण हुई गंदगी में स्पाइडरमैन को तैरते देखा जा सकता है। ये मुंबई की एक सड़क का वीडियो है जहां पर पानी भरा हुआ है। वीडियो में आप देखेंगे कि स्पाइडरमैन के कपड़ों में एक शख्स नजर आ रहा है।
वो तैरने की एक्टिंग कर रहा है, पैर चला रहा है, हाथ खोल रहा है। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस तरह के कई फनी वीडियोज अक्सर सामने आते हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''स्पाइडर-मैन - घर से दूर।'' एक ने लिखा, ''कीचड़ वाला स्पाइडरमैन।'' एक ने लिखा, ''उड़ता नहीं डूबता स्पाइडरमैन।'' एक ने लिखा, ''भई पिछले शुक्रवार से बारिश के 5 दिन हो गए!'' एक ने लिखा, ''दुनिया से हमने लिया क्या, हम सब परवा करे क्यू, सब ने हमारा किया क्या।'' एक ने लिखा, ''एंजॉय कर रहे हैं लोग बारिश को।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
हालांकि ये मुंबई में किस जगह का वीडियो इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है। वीडियो viral bhayani ने साझा किया है। आप भी देखिए ये हैरान करने वाला वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications