सावन के महीने का इस हसीना ने किया जबरदस्त स्वागत, मोगरे से महका दिया तन-बदन

Soundous Moufakir

Soundous Moufakir Photo Shoot: रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'स्प्लिट्सविला' फेम सुंदूस मौफकीर अपने वर्कफ्रंट से ज्यादा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से सुंदूस मौफकीर ने अपने नए फोटोशूट से कहर काट दिया है। सुंदूस मौफकीर ने सावन के महीने के शुरुआत में ऐसा फोटोशूट कराकर हर किसी का सावन महकाने की पूरी कोशिश की है।

सावन के महीने में जहां हर ओर हरियाली खिलखिला उठती है और लोग भोले बाबा पर नए नए फूल पत्ते चढ़ाते और महिलाएं हरी चूड़ी-साड़ी का शृंगार करती है तो वहीं सुंदूस मौफकीर ने मोगरे की कलियों और फूलों से ही अपने तन बदन के साथ साथ अपने फैंस के इंस्टाग्राम फीड को भी महका दिया है। एक बार फिर से साउंडूस मौफकीर ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है और लोग उनका ये रूप देखकर हैरान हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में हसीना के इस लुक के लोग दीवाने दिखाई दे रहे हैं।

मोरक्को-फ्रांसीसी मॉडल साउंडूस मौफकीर की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। साउंडूस मौफकीर ने दिल्ली के हामिद बार्कजी के साथ स्प्लिट्सविला 14 जीता था। इसके अलावा साउंडूस ने रोडीज में भी हिस्सा लिया था लेकिन वो जीत नहीं पाई थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, साउंडूस मौफकीर मोरक्को की रहने वाली हैं और एक्ट्रेस बनने के लिए 2021 में भारत आई थीं। भारत आने के बाद साउंडूस मौफकीर ने रोडीज में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्होंने स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया।

वहीं साउंडूस मौफकीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। खतरों के खिलाड़ी से बाहर आकर उन्होंने नॉटी बलमा नाम का गाना किया था, जिसमें उन्होंने अपनी काफी हॉट अदाएं दिखाई थीं। इस गाने में उनके साथ टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा भी नजर आए थे। इसके अलावा वो हबीबी नाम के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थीं और इस सॉन्ग में भी उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से आग लगा दी थी।

More from Filmibeat

Read more about: soundous moufakir bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X