शादी की रस्मों में ही सोनम ने दिखा दिए थे तेवर, Raja Raghuvanshi भर रहे थे मांग में सिंदूर और वो मुंह बनाए...

Raja Raghuvanshi

Sonam-Raja Raghuvanshi Wedding Video: सोनम और राजा रघुवंशी की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब सोनम ने अपने पति राजा की हत्या के मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों मेघालय में हनीमून पर गए थे, लेकिन वहां से अचानक लापता हो गए थे।

शादी का वीडियो आया सामने

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा रघुवंशी शादी की रस्म निभाते हुए खुश नजर आ रहे हैं और सोनम की मांग में सिंदूर भर रहे हैं। लेकिन इस दौरान सोनम के चेहरे पर कोई इमोशन नहीं दिख रहा। वीडियो में एक पंडित भी दिखाई दे रहे हैं, जो शादी की रस्में पूरी करवा रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन आए सामने

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कई लोग मानते हैं कि सोनम इस शादी से खुश नहीं थीं और अगर उन्होंने समय रहते मना कर दिया होता, तो शायद राजा की जान बच सकती थी।

एक यूजर ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा- 'इस वीडियो से साफ है कि सोनम शादी से खुश नहीं थी। अगर उसे ये रिश्ता मंजूर नहीं था तो साफ इनकार कर देती। उसमें कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर करने की हिम्मत थी, लेकिन सच्चाई बोलने की नहीं। उसके मां-बाप ने भी राजा से सच छिपाकर शादी करवा दी, वो भी दोषी हैं।"

एक और यूजर ने लिखा- 'सोनम और उसका परिवार इस हत्या के लिए जिम्मेदार है। जबरदस्ती शादी करवाई और अब इसका नतीजा सामने है।' कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि शादी से पहले परिवारों को पूरी जांच-पड़ताल करनी चाहिए। इससे पता चल सकता है कि सामने वाला व्यक्ति किसी और रिश्ते में तो नहीं है या फिर कोई गलत मंशा तो नहीं रखता।

एक और यूजर ने दुख जताते हुए लिखा- 'बेचारा राजा तो कुछ जानता ही नहीं था कि जिससे वो शादी कर रहा है, वही उसकी मौत की प्लानिंग कर चुकी थी। बेहद दुखद घटना है ये।'

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X