'ताड़का लग रही है, डायन की मां..' सोनम रघुवंशी की मां ने गुस्से में किया था डांस, शादी का वीडियो देख भड़के लोग

Sonam Raghuvanshi Mother Dance Video- राजा रघुवंशी हत्याकांड में लोग अब सोनम रघुवंशी के घरवालों को भी दोषी मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि सोनम के घरवालों को सब पता था कि वो इस शादी से नहीं खुश है। इसके बाद भी सोनम की शादी करवा दी गई।
सोनम की मां को लोग गालियां दे रहे हैं और उनके लिए डायन की मां जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनम की मां को डांस करते हुए देखा जा सकता है। ये सोनम और राजा की शादी का वीडियो है और मां डांस कर रही है।
इस दौरान सोनम की मां के चेहरे पर किसी तरह की कोई खुशी नजर नहीं आ रही है। ऐसा लग रहा है कि वो गुस्से में हैं और काफी टेंशन में है। डांस के वक्त कोई एक्सप्रेशन चेहरे पर नहीं दिख रहा है। पीछे सोनम और राजा दूल्हा दुल्हन बनकर खड़े हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग सोनम की मां को ट्रोल कर रहे हैं।
लोगों ने कहा, 'ताड़का लग रही है...'
सोनम रघुवंशी की मां के डांस को देखकर लोग उनको काफी बुरा भला कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इसके चेहरे से साफ नजर आ रहा है इसको बेटी की करतूत पता था।'' एक ने लिखा, ''ये बिलकुल खुश नाही लग रही , इसका चेहरा ऐसे क्यूँ है, ये नाच रही है या कोई नचा रहा है मार मार के।'' एक ने लिखा, ''ताड़का लग रही है, डायन की मां।' एक ने लिखा, ''मां भी चुड़ैल है।'' एक ने लिखा, ''डांस करते समय भी इसको पता नहीं किस चीज का डर लग रहा था..अब वो डर सामने आ गया है..।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि सोनम रघुवंशी ने हनीमून के दौरान मेघालय में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी थी। इस मामले में सोनम का प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन दोस्त शामिल थे। सभी पुलिस के गिरफ्त में हैं। फिलहाल आप देखिए सोनम की मां का वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











