दशहरा पर रावण की जगह इस साल धूं-धूं कर जलेगी 'सोनम रघुवंशी', इंदौर में हो रहा ‘शूर्पणखा दहन’ का आयोजन

Sonam Raghuvanshi Dusshera: मध्य प्रदेश के इंदौर में इस बार विजयदशमी का पर्व कुछ अलग अंदाज़ में मनाया जाएगा। परंपरागत रावण दहन की जगह इस बार 'शूर्पणखा दहन' का आयोजन किया जा रहा है, जिसे पुरुष अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'पौरुष' आयोजित कर रही है।
कार्यक्रम महालक्ष्मी मेला ग्राउंड में होगा, जहां 11 सिरों वाला एक पुतला जलाया जाएगा। इस पुतले में उन महिलाओं के चेहरे और पोस्टर लगाए जाएंगे, जिन्हें अपने ही परिजनों की हत्या जैसे गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया है।
इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा मामला सोनम नामक महिला का है, जिस पर आरोप है कि उसने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग में हनीमून के दौरान की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी महिला का चेहरा पुतले में रावण के स्थान पर लगाया जाएगा। यह आयोजन सोशल मीडिया पर "आधुनिक कलयुगी शूर्पणखाएं" शीर्षक के तहत तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनम रघुवंशी के मामले ने खूब तूल पकड़ी थी। हनीमून पर सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। मामले से पूरे देश में गुस्सा था ऐसे में इसके विरोध के लिए सोनम रघुवंशी का पुतला फूंका जा रहा है। इससे पहले भी उनकी तस्वीरों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications