..................... Sonam Raghuvanshi raja Raghuvanshi along with 3 murderers spotted in vlogger camera seconds before death watch video - Hindi Filmibeat

राजा को मारने से कुछ ही सेकेंड पहले का वीडियो, तीनों कातिलों के साथ सोनम.. सबसे पीछे थे राजा

Raja Raghuvanshi Sonam Last Video

Raja Raghuvanshi Sonam Last Video: राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और राजा के कई अलग अलग वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब राजा की मौत से कुछ ही पलों पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनम का हैवानियत भरा लुक देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देव सिंह नाम के इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

देव सिंह ने 23 मई 2025 को मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज पर अपना व्लॉग वीडियो शूट कर रहे थे। उसी दौरान उनके कैमरे में राजा और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी भी कैद हो गए। देव सिंह ब्रिज से उतरकर नीचे की तरफ जा रहे थे, जबकि राजा और सोनम ऊपर जा रह थे। इस वीडियो में सोनम वही सफेद शर्ट पहने हुए हैं, जो बाद में राजा के शव के पास पाई गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो में जब देव सिंह सोनम के सामने से गुजरते हैं, तो सोनम की नजर कैमरे से मिलती है और वो उस वक्त कुछ वो कैमरे को घूरती दिख रही है, ऐसा लग रहा है मानो वो कैमरे में नहीं आना चाहती थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम कैमरे को घूरते हुए आगे की तरफ बढ़ जाती है, और उसके पीछे राजा पानी की बोलत लिए चलते दिख रहे हैं।

देव सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं 23 मई 2025 को मेघालय डबल डेकर रूट ब्रिज की यात्रा पर गया था और वीडियो रिकॉर्ड किया था। कल मैं वीडियो देख रहा था और मुझे इंदौर के उस कपल की रिकॉर्डिंग मिली। सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे। मुझे लगता है कि यह इन दोनों की आखिरी रिकॉर्डिंग थी।सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी जो राजा के पास मिली थी। मुझे उम्मीद है कि इससे मेघालय पुलिस को भी मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी।'

सोनम और राजा के महज 50 कदम की दूरी पर तीनों हत्यारे चल रहे थे। देव सिंह ने ही हत्या से पहले सोनम और राजा का आखिरी वीडियो साझा किया। इसमें सबसे आगे विशाल चल रहा है, जिसके बारे में दावा है कि उसने राजा के सिर पर सबसे पहले हमला किया था। विशाल के पीछे आनंद है, जो उस टी-शर्ट में नजर आ रहा है। तीसरा आरोपी आकाश राजपूत है, जो वीडियो में अपने बालों में हाथ फेरते हुए दिखाई दे रहा है।

23 मई को ही दोपहर करीब 2 बजे राजा की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले सीसीटीवी में सोनम जिन कपड़ों में नजर आई थी, उन्हीं कपड़ों में वो इस वीडियो में भी दिखी है। उसके आगे-आगे कत्ल के तीनों आरोपी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ट्रैक से आगे बढ़ते हुए सोनम राजा को उस जगह पर ले गई जहां उसकी हत्या करके उसका शव खाई में फेंक दिया गया।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X