राजा को मारकर सोनम ने आशिक राज के साथ मंदिर में की थी शादी? नई तस्वीर से मचा बवाल

Sonam Raghuvanshi Raj Kushwaha New Photo: देश को हिला देने वाली राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या की वारदात से पूरे देश में गुस्सा है। वहीं दूसरी ओर सोनम और उसके आशिक राज कुशवाहा की नई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। सोनम और राज की एक नई तस्वीर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।
सोनम और राज की इस तस्वीर पर अगर गौर करेंगे, तो सोनम ने सिल्वर रंग की साड़ी पहनी हुई है। वहीं राज कुशवाहा मैरून रंग के कुर्ते में खड़ा है। राज के कंधे पर किसी का हाथ हैं, लेकिन वो शख्स कौन है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
राज कुशवाहा के माथे पर तिलक लगा हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों किसी मंदिर में दर्शन कर निकले हों। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके पहले भी सोनम और राज की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों कुर्सी पर बैठे हुए थे।
इसके साथ ही आपको बता दें कि सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या करने की बात कुबूल ली है। इसके साथ ये भी सामने आ चुका है कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए 20 लाख रुपये दिए थे। ये सब जानने के बाद सोनम के परिवार वालों ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया है। इसके साथ ही सोनम का भाई राजा के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सोनम को फांसी की सजा दिलाने की पूरी कोशिश कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

