Raja Raghuvanshi की हत्या की साजिश रचने वाली कातिल पत्नी है प्रेग्नेंट? सामने आई रिपोर्ट

Sonam Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने देशभर के लोगों को चौंका कर रख दिया है। हर दिन इस मर्डर केस को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच राजा रघुवंशी की कातिल पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है।

प्रेग्नेंसी रिपोर्ट में क्या आया?

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की मेडिकल जांच में उनकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट साफ नहीं आई है। डॉक्टरों ने कहा है कि शुरुआती प्रेग्नेंसी टेस्ट में ऐसा अक्सर होता है, इसलिए एक हफ्ते बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई है।

सोनम का हुआ मेडिकल टेस्ट

यह जांच सोमवार को तीन महिला डॉक्टरों की एक टीम ने की थी। इस दौरान सोनम की शारीरिक और मानसिक स्थिति का भी परीक्षण किया गया। जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान सोनम काफी डरी हुई थीं और कमजोर महसूस कर रही थीं। उन्हें जूस और एनर्जी ड्रिंक दिए गए ताकि वह थोड़ी बेहतर महसूस कर सकें।

मेघालय में होगी पूछताछ

जांच पूरी होने के बाद मेघालय पुलिस सोनम को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। अब उनसे अगली पूछताछ मेघालय में होगी, जहां पुलिस हनीमून के दौरान हुई हत्या के घटनास्थल और उससे जुड़े दूसरे अहम पहलुओं की गहराई से जांच करेगी।

बता दें, सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। यह घटना शिलांग में उनके हनीमून के दौरान हुई थी। सोनम पिछले 17 दिनों से लापता थीं और आखिरकार रविवार और सोमवार की रात उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X