शादी, हनीमून और कत्ल..! सामने आई सोनम रघुवंशी की पहली तस्वीर, कट्टरता देख लोग बोले- कितनी गंदी है ये..

Sonam Raghuvanghi Unseen Photos: मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का हनीमून रहस्य ही बन चुका है। इस लापता केस में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे से मिली है।
जानकारी के अनुसार इस मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस लगातार 16 दिनों से जांच कर रही थी, जिसके बाद अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मेघालय के डीजीपी ने दावा किया है कि उस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि हत्या में कथित तौर पर पत्नी शामिल थी, उसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे।
राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के ठीक नौ दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय पहुंचे थे। 23 मई को शिलांग के नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज घूमने के बाद दोनों अचानक लापता हो गए। उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को सोहरा के पास लावारिस हालत में मिली थी।
2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला, जिसकी पहचान उनके हाथ पर बने 'राजा' टैटू से हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया।
सोन रघुवंशी की गिरफ्तारी होते ही और उसकी पहली तस्वीर सामने आते ही लोग उसे जमकर गालियां दे रहे हैं साथ ही काफी भला बुरा सुना रहे हैं। इसके साथ ही तमाम लोग उसकी शक्ल से लेकर अक्ल और सोच सभी को गंदा और खराब करार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











