करोड़ों के बिजनेस से जुड़ी थी सोनम रघुवंशी, इस काम से करती थी मोटी कमाई, हवा में उड़ाती थी पैसा!

Sonam Raghuvanshi Family Business: सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या करने की बात कुबूल ली है। इसके साथ ये भी सामने आ चुका है कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए 20 लाख रुपये दिए थे। ये सब जानने के बाद सोनम के परिवार वालों ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया है। इसके साथ ही सोनम का भाई राजा के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सोनम को फांसी की सजा दिलाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
सोनम रघुवंशी एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती है, जो वर्षों से व्यापार में सक्रिय है और जिसका कारोबार लाखों-करोड़ों में है। उनका कार्य अनुभव और पारिवारिक बैकग्राउंड काफी प्रभावशाली है। उसके पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसका नाम सामने आने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि सोनम रघुवंशी कौन है, क्या करती है और उसकी कमाई का जरिया क्या है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सोनम रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। उसका जन्म एक संपन्न व्यवसायिक परिवार में हुआ। उसके पिता देवी सिंह रघुवंशी इंदौर में एक स्थापित प्लाईवुड कंपनी के मालिक हैं। यह कंपनी प्लाईवुड निर्माण के क्षेत्र में काफी समय से कार्यरत है और इसका नाम स्थानीय व्यापार जगत में एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में लिया जाता है।
नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनम का परिवार न सिर्फ इंदौर में, बल्कि गुजरात में भी प्लाईवुड और डेकोरेटिव लैमिनेट का कारोबार करता है। गुजरात की यूनिट की जिम्मेदारी सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी के पास है। यह बिजनेस स्थानीय ही नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय बाजार में भी अपनी पहचान बना चुका है। भारत में डेकोरेटिव लैमिनेट का बाजार 2024 में करीब 1.89 बिलियन डॉलर (लगभग 16,000 करोड़ रुपये) का रहा, जिससे यह स्पष्ट है कि सोनम का परिवार एक तेजी से बढ़ते उद्योग का हिस्सा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनम रघुवंशी पारिवारिक बिजनेस में मानव संसाधन (एचआर) विभाग में सक्रिय भूमिका निभाती थी। वह कर्मचारियों की भर्ती, प्रशिक्षण और फैक्ट्री संचालन जैसी जिम्मेदारियां संभालती थी। वह न केवल अपने पिता की कंपनी में मानव संसाधन विभाग तक ही सीमित थी, बल्कि व्यावसायिक निर्णयों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी।
हालांकि, सोनम की कमाई के सटीक आंकड़े भी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह माना जा रहा है कि उसे एचआर की भूमिका के लिए वेतन या पारिवारिक लाभांश मिलता था। इसके अलावा, उनके पति राजा रघुवंशी स्कूल बस और कोचिंग ट्रांसपोर्ट बिजनेस से जुड़े हुए थे, जिससे सोनम की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत हो सकती थी।
राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में सोनम का नाम आने के बाद से उनके परिवार की प्रतिष्ठा और कारोबारी साख पर भी सवाल उठे हैं। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर कर अपने पति की हत्या करवाई। यह आरोप न केवल गंभीर हैं, बल्कि इससे उनके परिवार के व्यवसाय पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications