राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई, मां से लिपट कर खूब रोया, बहन के कुकर्मों की मांगी माफी बोला- फांसी...

Sonam Raghuvanshi Brother Apologize Raja Raghuvanshi Mother

Sonam Raghuvanshi Brother Apologize Raja Raghuvanshi Mother: इंदौर के खूनी हनीमून स्टोरी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सोनम के जिंदा मिलते ही और उसके कबूलनामे के बाद हर कोई टूट गया है। वहीं अब सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद राजा, राजा के घर मामत मनाने के लिए पहुंचा और इस दौरान राजा की मां उसे देखते ही बिलख बिलखकर रो पड़ी।

घर में घुसने से पहले ही उसकी आंखों में आंसू थे। घर में दाखिल होते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा। राजा की मां भी उसे देखकर रोने लगी। उसने पहले तो राजा की मां के पैर छुए और माफी मांगी। उसे सोनम की हरकत पर रोते-रोते माफी मांगी। उसने यहां तक कहा कि सोनम को फांसी होना चाहिए।

राजा की मां भी फूट फूटकर रो रही थी। उसने रोते हुए कहा आखिरी दम तक एहसास नहीं हुआ कि वो ऐसा करेगी। वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। उसके मन में कुछ था तो बता देती भैया। ऐसा मालूम होता तो हम शादी क्यों करते। राजा की मां ने कहा- बहुत बड़ी गलती हो गई। मैंने उसे बेटी जैसा समझा था, उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस पर सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि मम्मी मैं खुद जाऊंगा उसकी पेशी करने, सब चीजें मैं खुद करूंगा आपको कुछ नहीं करना है, मैं सजा दिलवाऊंगा।

सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया को बताया कि मैंने माफी मांग ली है। इस परिवार ने एक बेटे को खोया है। राजा मेरा प्रिय था। आज से इस परिवार की सारी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। सोनम दोषी है तो फांसी पर चढ़ाया जाए। गोविंद ने बताया कि गाजीपुर से जब सोनम का फ़ोन आया तो वह फूट फूटकर रो रही थी और घबराई हुई थी। मैं सत्य के साथ हूं। इंसाफ के लिए वकील भी मेरी तरफ से रहेगा। हमें पता होता तो कहानी यहां तक नहीं पहुंचती। जितेंद्र रघुवंशी हमारा कर्मचारी है, मौसी का लड़का भी है। उसका हवाला कारोबार से लेना देना नहीं है।

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा, "सोनम ने खुद को दोषी नहीं माना है। उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है... हमने उससे सभी संबंध तोड़ लिए हैं। हम राजा रघुवंशी की ओर से लड़ेंगे।"

सोनम के भाई गोविंद से मुलाकात के बाद, राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, "मैंने गोविंद से पूछा कि क्या वह सोनम से मिला था। उसने कहा कि वह उससे तीन मिनट के लिए मिला था। मैंने उससे पूछा कि उसे मारा क्यों नहीं? उसने कहा कि उसे मौका नहीं मिला क्योंकि वहां मीडिया और पुलिस थी। गोविंद ने कहा कि सोनम को फांसी पर लटका देना चाहिए। उसे राजा के लिए दुख है, सोनम के लिए नहीं... गोविंद की कोई गलती नहीं है।"

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X