सोनम रघुवंशी शादी के बाद कैसा करती थीं बर्ताव, राजा की बहन ने किया खुलासा- 'गुस्से में रहती थी, किसी से बात..'

Sonam Raghuvanshi Behaviour In Sasural: पिछले काफी समय से सोनम रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है। इस खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मध्यप्रदेश के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या उसी की बीवी ने शादी के 10 दिन बाद कर दी थी। अब इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
सोनम की खौफनाक चाल
सोनम रघुवंशी ने हनीमून के दौरान ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था। दोनों मेघालय की खूबसूरत वादियों में पहुंचे थे, जहां राजा अपनी पत्नी के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता था लेकिन उसकी बीवी ने उसके मौत की स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार कर रखी थी। कॉन्ट्रैक्ट किलर की मदद से सोनम ने राजा को पहले तो जख्मी किया और फिर ऊंची पहाड़ी से नीचे फेंक दिया।
सोनम का आशिक भी साजिश में शामिल
बताया जा रहा है कि सोनम की इस प्लानिंग में उसका आशिक राज कुशवाहा भी शामिल था, जो समय-समय पर उसका साथ दे रहा था। बताया जा रहा है कि सोनम पहले से ही राज को पसंद करती थी लेकिन परिवार के दबाव की वजह से वो राजा से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है लेकिन उसने इस शादी से छुटकारा पाने का प्लान पहले से ही बना लिया था। अब राजा की बहन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही है कि आखिर शादी के बाद सोनम का बर्ताव कैसा था।
राजा की बहन का खुलासा
जो वीडियो सामने आया है उसमें सोनम की बहन ने बताया कि उससे ज्यादा बात कभी नहीं हुई। शादी के समय और शादी के बाद, वो ज्यादातर फोन में ही लगी रहती थीं, चैट पर लगी रहती थीं। उनका चेहरा देखकर ऐसा लगता था कि वो हमेशा गुस्से में ही रहती हैं। मैं लड़की हूं तो मुझे ऐसा लगता था कि वो हमेशा गुस्से में ही रहती थीं। आप फोटोज-वीडियोज में भी देखेंगे तो वो खुश नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications