'तुम तो ससुराल जाकर खुश..' सोनम रघुवंशी- राज कुशवाह की कॉल रिकॉर्डिंग से मचा बवाल? Fact Check में पता चला सच!

Sonam Raghuvanshi Raj Kushwah call recording?: राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और आज भी इस केस को लेकर लोग बातें करते हैं। इंदौर के रहने वाले राजा को शादी के महज 10 दिन बाद ही उसकी खुद की पत्नी ने मौत के घाट उतरवा दिया था।
सोनम रघुवंशी ने जो प्लान बनाया वो काफी खतरनाक था। बता दें कि इस केस में सोनम का आशिक राज कुशवाह भी शामिल था जिसने सारी घटना को अपने दोस्तों की मदद से अंजाम दिया था। लेकिन अब एक कॉल रिकॉर्डिंग आग की तरह वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शादी के बाद सोनम और राज की बातचीत हुई थी।
इस दौरान सोनम और राज को बात करते हुए सुना जा सकता है। हालांकि ये सच में राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी ही हैं इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। इस रिकॉर्डिंग को सुनकर पता चल रहा है कि ये पूरी तरह से फर्जी है और किसी ने महज वायरल होने के कारण ये हरकत की है।
रिकॉर्डिंग में बोली गई ये बात?
इस वॉइस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर राज कुशवाह कहता है, ''कैसी हो सोनम?'' सोनम- ''मैं ठीक हूं तुम कैसे हो?'' राज- ''ठीक हूं मैं भी। सोनम- क्या कर रहे हो?'' राज- ''क्या करूं कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। बस ऐसे ही सोया हूं।'' सोनम- ''क्यों तुम्हारी तबियत ठीक नहीं है क्या?'' राज- ''तबियत ठीक है, ठीक रहकर ना रहकर क्या करेगा।'' सोनम- ''क्यों क्या हुआ?'' राज- ''क्या हुआ, तुम तो ससुराल जाकर खुश हो ना।'' सोनम- ''नहीं मैं कैसे खुश रह सकती हूं।'' राज- ''खुश तो हो ना तभी तो याद नहीं कर रही हो।'' सोनम- ''तुम तो जानते हो कि टॉर्चर में शादी कर ली है।'' राज- ''टॉर्चर में कर ली ठीक है, हमसे तो गरीब जानकर ही शादी नहीं की ना कि मैं तुम्हारा नौकर था।'' इस रिकॉर्डिंग से बवाल मचा हुआ है।
पूरी तरह से फर्जी है ऑडियो
जांच करने पर पता चला है कि वायरल हो रहा ये ऑडियो पूरी तरह से फर्जी है। जो आवाजें इसमें सुनाई दे रही हैं वो ना तो सोनम की है और ना राज की है। लोगों को गुमराह करने के लिए किसी ने इस तरह की शरारत सोशल मीडिया पर की है। आप भी सुनिए फेक सोनम- राज की बातचीत...


Click it and Unblock the Notifications











