राजा के परिवार के साथ डांस, रोमांटिक अंदाज में थामा हाथ, सगाई के वीडियो देख सोनम की करतूत पर नहीं होगा यकीन

Sonam- Raja Raghuvanshi Engagement Video- सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी के केस को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ नया सामने आता रहता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में सोनम काफी खुश है।
दरअसल ये राजा और सोनम के सगाई का वीडियो है। इस वीडियो में सोनम की खुशी देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि वो शादी के 10 दिनों के बाद अपने पति को जान से मरवा देगी।
वायरल वीडियो में सोनम को राजा के साथ मस्ती करते, फोटो क्लिक करवाते और पार्टी गन इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। मुस्कान का हर एक वीडियो काफी अलग है और वो बेतहाशा खुश नजर आ रही हैं।
मुस्कान ने जमकर किया डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में मुस्कान को पहले राजा रघुवंशी के साथ और बाद में परिवारवालों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। सोनम लगातार खुशी में नाच रही है। वीडियो को शुरुआत में एक दूसरे का हाथ पकड़कर एंट्री ले रही सोनम को देखते ही किसी का कहना नहीं होगा कि उसके दिल में क्या चल रहा है। the10news_official नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है। वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों को लगा शॉक
इस वीडियो को देखकर सोनम के लिए लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''कमीनी तुझे क्या चाहिए था, भगवान ने तुझे सब कुछ दे दिया लेकिन तुझे रास ना आया।'' एक ने लिखा, ''इतनी अच्छी शादी हुई फिर भी खुश नहीं थी डायन जानबूझकर दुख को चुना।'' एक ने लिखा, ''कितना खुश था राजा।'' एक ने लिखा, ''मरवा दिया छोरा.. ससुरी नै।'' एक ने लिखा, ''कैसी कर सकती है इतना मासूम चेहरा लेकर।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications