Fact Check: जहीर इकबाल से शादी के बाद बुर्के में हो रही हैं सोनाक्षी सिन्हा की सहरी-इफ्तारी? जानें सच्चाई

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Ramdan Photos Fact Check: बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) अपनी शादी के बाद से ही ट्रोल्स के निशाने पर लगातार बने हुए हैं। हालांकि सोनाक्षी अपने फैसले को लेकर काफी बोल्ड है और अपनी तीखी प्रतिक्रियाओं से समय समय पर ट्रोल्स का मुंह भी बंद कराती दिखाई देती हैं। अब रमजान के महीने में जहीर और सोनाक्षी (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Ramzaan) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा का पहला रमजान
शादी के बाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का ये पहला रमजान है। ऐसे में फैंस इस कपल की पहली ईद का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच जहीर और सोनाक्षी की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिा पर बवाल काट किया है। इन वायरल तस्वीरों की बात करें को इसमें जहीर और सोनाक्षी एक दूसरे के साथ टेस्टी डिशेज का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सोनाक्षी हिजाब और बुर्के में नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन के चर्चे
तस्वीरें देखने के बाद लोगों का मानना है कि सोनाक्षी शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन गई हैं और अब इसी तरह से रमजान में सहरी और इफ्तारी करती हैं। इसके साथ ही तमाम लोग इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल भी करते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल तस्वीरों की सच्चाई
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की ये तस्वीरें असली नहीं हैं। लेकिन यहां पर हैरानी की कोई बात नहीं है क्योंकि आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की यह तस्वीरें पूरी तरीके से फेक हैं। इनको AI द्वारा जनरेट किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से पहले और भी तमाम सेलेब्स की फेक AI तस्वीरें फोटोज ऐसे वायरल हो चुकी हैं।
धर्म परिवर्तन पर सोनाक्षी सिन्हा का जवाब
शादी के करीब 8 महीनों बाद सोनाक्षी सिन्हा ने हाउटेरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में शादी के बाद अपने धर्म को लेकर बात करते हुए कहा, 'हम धर्म को लेकर नहीं सोच रहे थे। हम दो लोग हैं जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते थे और हमने वही किया। वह मुझ पर अपना धर्म थोप नहीं रहे हैं और मैं भी उन पर अपना धर्म थोप नहीं रही हूं। हमने कभी धर्म पर चर्चा भी नहीं की। हम इसके बारे में बैठकर बात नहीं करते। इसके बजाय, हम एक-दूसरे की संस्कृतियों की सराहना करते हुए उन्हें समझते हैं। उनके घर में कुछ परंपराएं हैं और मेरे घर में कुछ। मैं उनकी और उनकी संस्कृति का सम्मान करती हूं, जैसे वे मेरे और मेरे परिवार का सम्मान करते हैं। यही सही तरीका है।'
स्पेशल मैरिज एक्त के तहत रजिस्टर कराई शादी
सोनाक्षी ने आगे बताया कि उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने का फैसला क्यों लिया? जो विभिन्न धर्मों के व्यक्तियों को बिना धार्मिक परिवर्तन के शादी करने की अनुमति देता है। उन्होंने कहा, 'हमारे लिए शादी करने का सबसे अच्छा तरीका विशेष विवाह अधिनियम के तहत था, जहां मुझे एक हिंदू महिला के रूप में अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं थी और वह एक मुस्लिम पुरुष के रूप में वैसे ही रहे। दो प्यार करने वाले लोग, शादी में एक साथ आना, यही सबसे जरूरी था। धर्म परिवर्तन का सवाल कभी नहीं उठा। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं और वही काफी है।'


Click it and Unblock the Notifications
