सोफिया अंसारी.. सोफिया कुरैशी से सीख कुछ, नाजुक हालातों में गंदा डांस देख भड़के लोग

Sofia Ansari Video: सोशल मीडिया सेंसेशन सोफिया अंसारी इस बार अपना बोल्ड डांस वीडियो शेयर कर जरा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। सोफिया अंसारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जब सोफिया अपनी बोल्ड तस्वीरें या वीडियो फैंस के साथ शेयर नहीं करती हैं। हालांकि देश में नाजुक हालातों के बीच जहां एक कर्नल सोफिया कुरैशी हिंदुस्तान के मिशन में आतंकियों का सफाया कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सोफिया अंसारी का ये हाल फैंस से बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
सोफिया कुरैशी बनो सोफिया अंसारी नहीं
नेटिजंस का मानना है कि सोफिया अंसारी को जिस्म दिखाने के बजाय पैसे कमाने के लिए कुछ अच्छा काम करना चाहिए। इतना ही नहीं कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर तमाम मीम्स भी बना रहे हैं और संदेश दे रहे हैं कि लड़कियों जब जिंदगी तुम्हे सोफिया बनने का मौके दे तो सोफिया कुरैशी बनें, ना कि सोफिया अंसारी।
करीना कपूर के गानों पर बनाई रील
वहीं सोफिया अंसारी के वीडियो की बात करें तो सोफिया इन दिनों करीना कपूर खान की फैन हुई दिखाई दे रही हैं। सोफिया ने हाल ही में करीना कपूर की फिल्म 'डॉन' के गाने 'ये मेरा दिल' पर बेहद सेंसुअल डांस रील अप्लोड की थी।
इसके साथ ही सोफिया के लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इस बार भी उन्होंने करीना कपूर के मोस्ट पॉप्युलर गाने 'छलियां' पर रील बनाई है। इस दौरान सोफिया पूरी की पूरी वाइव्स और बॉडी लैंग्वेज सभी कुछ करीना से कॉपी करती दिखाई दीं।


Click it and Unblock the Notifications











