छुटी लिपस्टिक, बिखरे बाल, शरीर पर ना के समान कपड़े, सोफिया अंसारी का ऐसा हाल देख दंग रह गए फैन्स...

Sofia Ansari Halloween Photos: जानी मानी मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंयर सोफिया अंसारी को कौन नहीं जानता। सोफिया अंसारी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोफिया की कातिलाना अदाएं फैन्स का दिल जीत लेती हैं। फैन्स तो सोफिया के लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सोफिया जब भी कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट करती हैं उनके पोस्ट पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग जाती है।
हैलोवीन के लिए ऐसे तैयार हुईं सोफिया अंसारी
फिलहाल तो बता दें कि हाल ही में सोफिया अंसारी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल सोफिया के पोस्ट में देखा जा सकता है कि सोफिया बेहद ही बोल्ड कपड़े पहने, बिखरे बाल, बिगड़ी लिपिस्टिक और आंखों से बहते काजल के साथ अपना नया हैलोवीन लुक देती नजर आ रही हैं। सोफिया के पहले इस लुक को देख लोग तो हैरान रह जाते हैं, लेकिन बाद में जब फैन्स ने उनका कैप्शन पढ़ा तब जाकर लोगों के सुकून मिला।
सोफिया अंसारी के इस लुक के भी दीवाने हुए लोग
सोफिया के इस लुक को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहला ऐसा भूत है जिसे मैं प्रपोज़ करना चाहूंगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-आप हर मेकअप में अच्छी लगती हो। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा ये अब तक की सबसे खूबसूरत भूतनी है। बता दें कि सोफिया के पोस्ट पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। फैन्स तो सोफिया के हैलोवीन लुक को देख उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











