..................... Social Media Influencer Sayoni Chakraborty Dies At 23 Fans Shocked By Her Sudden Demise - Hindi Filmibeat

23 साल की कंटेंट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती की मौत से सदमे में फैंस, गांव की जिंदगी दिखाकर बनी इंटरनेट सेंसेशन

Sayoni Chakraborty Passes Away: सोशल मीडिया की दुनिया में हाल ही में एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एनिमल लवर सयोनी चक्रवर्ती सिर्फ 23 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई। उनकी अचानक मृत्यु की खबर सुनने के बाद में सोशल मीडिया पर काफी लोग हैरान है। लाखों फॉलोअर्स के बीच में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सयोनी आज इस दुनिया में नहीं है। जिसके चलते उनके फैंस और उनका परिवार सदमे में है।

Sayoni Chakraborty

गांव की जिंदगी और जानवरों से था बेहद प्यार

सयोनी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की रहने वाली थीं। सोशल मीडिया पर कई बार वह अपने गांव की रोजमर्रा जिंदगी और अनुभवों को शेयर करती थी। इसके अलावा जानवरों के साथ में भी बहुत खास पल शेयर करती थी। उनकी सादगी और जमीन से जुड़ा हुआ कंटेंट लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आया करता था।

लेकिन सबसे ज्यादा खास बात तो यह है कि सयोनी अपने पशु प्रेम के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध थी। उनके वीडियो और तस्वीरों में कई बार जानवर नजर आते थे जिसकी वजह से उनकी अलग फैन फॉलोइंग भी बन गई थी। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही सोशल मीडिया पर काफी अच्छी लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

अचानक निधन की खबर से हर कोई हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक, सयोनी चक्रवर्ती का निधन दुखद परिस्थितियों में हुआ है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुलिस को उनका शव उनके कमरे में मिला था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, मामले को लेकर अभी आधिकारिक जांच जारी है। पुलिस की ओर से भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

कोई सुसाइड नोट मिलने की नहीं हुई पुष्टि

वायरल हो रही रिपोर्ट्स के अनुसार, घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में उनकी मौत के पीछे की सच्चाई क्या थी, इसका स्पष्ट जवाब जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।

Read more about: social media influencer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X