इनफ्लुएंसर मुस्कान शर्मा ने धर्म परिवर्तन कर किया निकाह? तस्वीरों ने मचाया बवाल

Muskan Sharma Marriage Viral Video: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मुस्कान शर्मा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्सर वह अपने यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई वीडियो या फोटो शेयर करती हुई नजर आती रहती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी नजर आती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
लेकिन मुस्कान शर्मा सुर्खियों में तब आई जब उनका ब्रेकअप शादाब खान के साथ में हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर से मुस्कान काफी चर्चा में आ गई है और खबर है कि उन्होंने सीक्रेट मैरिज कर ली है। लेकिन यहां पर हैरानी की बात यह है की मुस्कान शर्मा ने निकाह किया है और अब लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है?
टेली मसाला की एक रिपोर्ट की माने तो इनफ्लुएंसर मुस्कान शर्मा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है और उनके निकाह की तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान मुस्कान और उनके पति दोनों ही फोन में बच्चों के साथ में सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मुस्कान ने भी माथे पर खूब सारे सफेद फूलों की चादर पहन रखी है और ऑफ व्हाइट कलर का ड्रेस पहना हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुस्कान ने किसको अपना हमसफर बनाया है इस बात की अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है। साथ ही शादी को लेकर भी मुस्कान शर्मा ने खुद आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया है। अब यह वायरल तस्वीर और वीडियो किसी शूट की भी हो सकती है। हालांकि इन तस्वीरों को देखने के बाद में हर कोई हैरान है।
दरअसल मुस्कान शर्मा कुछ वक्त पहले दुबई शिफ्ट हुई थी और इस बारे में उन्होंने सना खान के पॉडकास्ट में भी बताया था। मुस्कान सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो और तस्वीरों को शेयर करती हुई भी नजर आ जाती है। लेकिन अभी तक उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए निकाह से जुड़ी हुई तस्वीर या कोई वीडियो शेयर नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











