Snake Full Video: नाक में डाला जिंदा सांप और मुंह से निकाल दिया बाहर, अपने रिस्क पर ही देखें ये वाला वीडियो
Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों सांप से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ऐसा काम करता दिख रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें अटक जाती हैं। वह एक जिंदा और पतला सांप पकड़ता है और बिना डरे उसका फन अपनी नाक के अंदर डाल लेता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता का है।

वीडियो में आगे दिखता है कि शख्स धीरे-धीरे सांप को नाक के रास्ते अंदर खींचता है और कुछ ही सेकंड बाद उसी सांप को अपने मुंह से बाहर निकाल लेता है। यह नजारा इतना डरावना है कि वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और उनकी आवाजों में डर साफ सुनाई देता है। इसके बावजूद वह शख्स कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता है और हंसने लगता है। कुछ लोग तालियां भी बजाते नजर आते हैं।
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे साहसिक करतब कह रहे हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और यह तेजी से फैल रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस स्टंट को करने वाले शख्स का नाम माइक होल्स्टन है। लोग उसे 'द रियल टारजन' भी कहते हैं। माइक वन्यजीवों के साथ काम करते हैं और अलग-अलग जगहों पर खतरनाक जानवरों के साथ वीडियो बनाते हैं। वह लोगों को जानवरों और प्रकृति के बारे में जागरूक करने की बात भी कहते हैं। यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट therealtarzann से शेयर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











