स्मृति मंधाना की नेटवर्थ के आगे हिल जाता है पलाश मुच्छल का बैंक बैलेंस, क्रिकेटर की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

Smriti Mandhana Net worth: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना अपने बेहतरीन खेल के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल शादी के बंधन में बंधने भी जा रहे थे, लेकिन स्मृति मंधाना के पिता के तबीयत अचानक से बिगड़ने की वजह से उनकी शादी पोस्टपोन कर दी गई। कहा जा रहा है कि पलाश मुच्छल की तबीयत भी ठीक नहीं है, लेकिन हाल ही में पलाश का एक चैट भी वायरल हुआ है कहा यह जा रहा है कि पलाश स्मृति मंधाना को चीट कर रहे हैं, लेकिन इस बात की पुष्टी नहीं की जा सकती है।
बता दें कि जब से दोनों का रिश्ता पक्का हुआ है तब से दोनों की नेटवर्थ कितनी है जमकर सर्च किया जा रहा है। चलिए आज जानते हैं कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल में से कौन है ज्यादा अमीर।
स्मृति मंधाना को मिलती है इतनी फीस
स्मृति मंधाना की नेटवर्थ की बात करें तो स्मृति मंधाना के पास करीब 35 करोड़ रुपये की नेटवर्थ बताई जा रही है। बता दें कि स्मृति मंधाना की कमाई का जरिया सिर्फ क्रिकेट है। स्मृति BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वह ग्रेड ए में शामिल हैं। जिसके तहत उनकी फीस सालाना 50 लाख रुपये है। इसके अलावा उन्हें इंटरनेशनल मैच की फीस अलग से मिलती है।
WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी
एक टेस्ट मैच खेलने के लिए स्मृति मंधाना को 15 लाख रुपये मिलते हैं और वन डे के 6 लाख रुपये। वहीं टी 20 इंटरनेशनल मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग से भी पैसे मिलते हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। आपको बता दें कि स्मृति मंधाना की गिनती महंगी क्रिकेटर्स में होती है। WPL में RCB ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इतने ब्रांड का कर चुकी हैं प्रमोशन
बता दें कि स्मृति मंधाना कई ब्रांड का प्रमोशन कर चुकी हैं जिसमें Hyndai, Hero, MotoCorp, Nike, Bata Power, Havells समेत अन्य भी कई ब्रांड शामिल हैं। इन बॉन्ड्स का प्रमोशन करने के लिए स्मृति अच्छी खासी फीस वसूलती हैं।
कितनी है पलाश की नेटवर्थ
वहीं अब पलाश मुच्छल की नेटवर्थ की बात करें तो पलाश फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट गाने गा चुके हैं जैसे- भूमि, 'तेरे बिन लादेन का डेड ऑफ अलाइव' पार्टी तो बनती है, 'तू ही है आशिकी' समेत कई पलाश के हिट गाने हैं। वहीं उनकी नेटवर्थ की बात करें तो पलाश के पास 24 से 41 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई इसके अलावा कई फिल्मों और म्यूजिक कंपोजिंग से भी होती है।


Click it and Unblock the Notifications