उतार फेकी सगाई की अंगूठी, शादी का चैप्टर क्लोज? स्मृति मंधाना का पहला वीडियो बोलीं- सारे भगवान ही याद करे बस

Smriti Mandhana First Video After Wedding Drama: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना की लाइफ में पिछले दिनों काफी उथल पुथल रही। हल्दी मेहंदी की सभी रस्में हो जाने के बाद शादी से मजह कुछ ही घंटो के भीतर स्मृति की शादी पोस्टपोन हो गई। शादी की नई तारीख लेकर फिलहाल कुछ अप्डेट नहीं है लेकिन इन सबके बीच स्मृति ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है जो कि काफी वायरल हो गया है।
दरअसल, स्मृति मंधाना ने एक स्पोनसर्ड वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने करियर और क्रिकेट से जुड़े भी कुछ सवालों के जवाब देती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें काफी अनरियल सा महसूस होता है। साथ ही साथ स्मृति मंधाना ने अपनी क्रिकेट जर्नी को याद करते हुए बताया कि खेल के दौरान उन्होंने सारे भगवान ही याद करे।
स्मृति के इस पोस्ट ने उनके फैंस को तो काफी खुश कर दिया है लेकिन एक गौर करने वाली बात ये है कि इस दौरान स्मृति के साथ में उनकी सगाई की अंगूठी दिखाई नहीं दे रही है जिसके बाद फैंस तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। इससे पहले स्मृति ने पलाश के साथ अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं।
गौरतलब हो कि स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी। हालांकि, शादी के दिन मंधाना के पिता श्रीनिवास बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई। अगले दिन पलाश भी बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब दोनों को छुट्टी मिल गई है, लेकिन दोनों परिवारों ने अभी तक शादी की नई तारीख की घोषणा नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











