Smriti Irani भी हुईं Rahul Gandhi की फैन? जमकर की तारीफ, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे बीजेपी समर्थक!

Smriti Irani

Smriti Irani Praising Rahul Gandhi- कहते हैं जब आपका प्रतिद्वंद्वी आपकी तारीफ करने लगे तो समझ जाना चाहिए कि आप बिल्कुल सही रास्ते पर चल रहे हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ राहुल गांधी के साथ हुआ है और स्मृति ईरानी उनकी जमकर तारीफ करती हुई नजर आई हैं।

एक बार फिर से टीवी में कदम रखने के लिए तैयार स्मृति का एक वीडियो सामने आया है और इसमें वो राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहती नजर आ रही हैं जो कि शायद बीजेपी के समर्थकों को पसंद नहीं आने वाला है।

यूपी के अमेठी से वो सांसद बनी थीं और उन्होने कॉंग्रेस का वो किला अपने नाम किया था जो कि कई सालों से कोई हिला नहीं पाया था। अब स्मृति फिर से चुनाव हार चुकी हैं और टीवी का रुख किया है।

क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

क्योंकि सास भी कभी बहू में वापसी करने वाली स्मृति ने राहुल गांधी को लेकर कहा, ''राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में एक बदलाव आया है। अगर आपने नोटिस किया हो तो कास्ट का जब वो बोलते हैं, टीशर्ट पहनते हैं पार्लियामेंट में, तो वो जानते हैं कि उस व्हाइट टीशर्ट का युवा पीढ़ी में वो क्या संदेश देना चाहते हैं। अब वो अलग पॉलिटिक्स कर रहे हैं।'' स्मृति ईरानी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वही राहुल गांधी हैं जिसको कभी कोई सीरियस नहीं लेता था और अक्सर उनका मजाक बनाया जाता था। राहुल गांधी और स्मृति ईरानी एक दूसरे के खिलाफ भी रहे हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''धीरे-धीरे पूरा देश उसके बाद पूरी दुनिया राहुल गांधी की फैन होगी।'' एक ने लिखा, ''कुछ तो बात है राहुल गांधी में की अपने तो अपने विरोधी भी फैन है।'' एक ने लिखा, ''सलाम है सर।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: smriti irani rahul gandhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X