..................... slave girlfriend Viral Video Of Man A Man Was Walking A Girl With A Chain Around Her Neck Sparks Massive Debate Online - Hindi Filmibeat

गले में पट्टा डाल खूबसूरत लड़की को घुमाता दिखा लड़का, स्लेव गर्लफ्रेंड का वीडियो देख इंटरनेट पर मचा बवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स के बीच बड़ी बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में एक बेहद खूबसूरत विदेशी लड़की एक हैवीवेट लड़के के साथ नजर आ रही है। लेकिन लोगों का ध्यान उनकी एंट्री या लुक्स से ज्यादा उस अजीब चीज ने खींचा, जो दोनों को आपस में जोड़ रही थी।

Viral Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने अपने हाथ में एक मोटी मेटल चैन ब्रेसलेट की तरह पहन रखी है। वहीं उसी चैन का दूसरा हिस्सा लड़की के गले में लगे कॉलर से जुड़ा हुआ नजर आता है। यह पूरा सीन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और वीडियो पर जमकर रिएक्शन आने लगे।

वीडियो देखकर भड़के लोग

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर तरह-तरह की कमेंट करना शुरू कर दिया। काफी लोगों ने इसे अजीब, शर्मनाक और पैसे का घमंड बताया। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो दिखाता है कि आज के वक्त में पैसा इंसान से कुछ भी करवा सकता है। वहीं कई यूजर्स ने लड़की को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि सोशल मीडिया फेम और लग्जरी लाइफ के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ लोग इसे सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट या कपल कॉन्सेप्ट वीडियो बता रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आया। यूजर्स का कहना है कि इंसानों के रिश्तों को इस तरह दिखाना सही नहीं है। कई लोगों ने वीडियो की तुलना पालतू जानवरों के कॉलर और पट्टे से भी की, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

क्या सिर्फ वायरल होने के लिए बनाया गया वीडियो?

इंटरनेट पर ऐसे वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनका मकसद सिर्फ लोगों का ध्यान खींचना होता है। सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि आजकल वायरल होने के लिए लोग जानबूझकर शॉकिंग कंटेंट बनाते हैं, ताकि ज्यादा व्यूज और फॉलोअर्स मिल सकें।

Read more about: viral video viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X