'हमें सजा दी जा रही है..' सिया गोयल के पिता का बिजनेस बंद, FDA की कड़ी कार्यवाही के बाद हुए भावुक

Siya Goyal Father Business: सिया गोयल केस में आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। अब ये केस सिया गोयल के पिता को लेकर चर्चा में है। उनका आरोप है कि बेटी की गलती की सजा उनको मिल रही है।

Siya Goyal

जी हां, सिया गोयल वही हैं जिनपर अपने मंगेतर को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारने का आरोप है। इस केस में अब नया मोड़ आया है और सिया के पिता काफी इमोशनल नजर आए हैं। सिया के पिता ने काफी दुखी होकर बताया है कि परिवार की दुकान पर FDA की कार्रवाई हो रही है।

Also Read
पैपराजी पर भड़कीं रानी मुखर्जी! इस शक में चेक करने लगीं कैमरा, वीडियो वायरल
पैपराजी पर भड़कीं रानी मुखर्जी! इस शक में चेक करने लगीं कैमरा, वीडियो वायरल

सिया के परिवार की एक दुकान है जिसमें ड्राई फ्रूट्स और मसालों का काम होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र FDA (Food and Drug Administration) ने इसी दुकान पर कथित खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा आदेश दिया है कि ये बिजनेस फिलहाल बंद ही रखा जाए।

इस दौरान दुकान से कई हजार के खाने पीने आइटम जब्त किए गए हैं। अब एफडीए ने जांच के लिए सैंपल भेजे हैं और देखने वाली बात होगी कि क्या निकलकर सामने आता है।

भावुक पिता ने कही ये बात

सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल इस कार्यवाही के बात काफी इमोशनल हो गए। उनका कहा है कि अगर उनको बेटी का दोष सिद्ध होता है तो उसको सजा मिलना चाहिए। लेकिन बेटी की गलती की सजा पूरे परिवार नहीं मिलनी चाहिए। इसके अलावा प्रवीण गोयल का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही को देखकर लग रहा है कि पूरे परिवार को इसकी सजा मिल रही है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि आगे क्या कार्यवाही की जाती है। आपने सिया गोयल का वीडियो तो देखा ही होगा जिसमें केतन उनको स्पेशल फील करवा रहा था।

सिया गोयल के पिता के बिजनेस के ठप होने को लेकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। सभी का कहना है कि बहुत अच्छा हो रहा है। हालांकि कुछ का मानना है कि ये सजा पिता को नहीं मिलनी चाहिए।

Read more about: father business
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X