केतन की हत्या कर बुरी तरह रोई थी सिया गोयल, बोली- मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है..वापस आ जा..
Siya Goyal Instagram Story: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में 20 साल की मंगेतर सिया गोयल ने कबूल कर लिया है उसने ही केतन की हत्या की है। इस मामले ने जहां पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है तो वहीं एक के बाद एक सिया की हैरान करने वाली करतूते सामने आ रही हैं।

18 जून को केन की हत्या करने के बाद सिया गोयल ने एक मातम भरी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, ये स्टोरी लगाने के पीछे भी सिया की चाल ही थी और वो दिखाना चाहती कि केतन की मौत से भी सदमे में है।
इस इंस्टाग्राम स्टोरी में सिया ने लिखा, "तुम मेरे बर्थडे के दिन मुझे छोड़कर चले गए। तुम मुझे छोड़कर तब चले गए जब हम शादी के बहुत करीब पहुंच चुके थे। मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मेरे सपने थे, अब मेरे सवालों के जवाब कभी नहीं मिलेंगे। तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए जब मैं तुम्हें इतना प्यार करती थी? तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।"
इसे लिखते हुए सिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो लगाया था। इस वीडियो में केतन गाड़ी की अगली सीट पर बैठा हुआ किसी से बात कर रहा और फिर वो पीछे मुड़ कर सिया को देखता है.. इसके बाद कपल की डांस करते हुए एक फुटेज जोड़ी गई थी। स्टोरी में एक रोमांटि सॉन्ग की हिंदी लाइन भी जोड़ी गई थी- मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है। वापस आ जा।
पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पिछले साल से रिलेशनशिप में थे। जांच में सामने आया है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे एक रोड़े की तरह देखती थी ऐसे में उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर केतन को मारने का प्लान बनाया।
केतन के पिता ने बताया है कि इससे पहले भी सिया केतन को मारने की कोशिश कर चुकी थी। 14 जून को उसका प्लान सफल नहीं हुआ था ऐसे में उसने अपने प्लान को दोबारा अंजाम दिया।


Click it and Unblock the Notifications