Ketan Murder Case: अस्पताल में फटा सिया के मम्मी पापा का कलेजा, बोले- अभी के अभी बेटी को फांसी दो
Ketan Aggarwal Murder Case: 26 साल के रियल स्टेट बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के खाई में धक्का देकर मारने वाली 20 साल की सिया गोयल के खिलाफ उनके मम्मी पापा बुलंदी से आवाज उठा रहे हैं। सिया के मामा पिता भी केतन को इंसाफ दिलाने के लिए बेटी को फांसी पर चढाने की मांग कर रहे हैं।

पहली बार सामने आए सिया के माता पिता
इस पूरे सनसनीखेज मामले में पहली बार सिया गोयल के मम्मी पापा सामने आए हैं। बेटी को लेकर इतनी हैरान करने वाली खबर सुनने के बाद से उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में लोकल मीडिया में उसने अस्पताल के कमरे में ही जाकर बातचीत की।
बेटी के लिए फांसी की मांग
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि आरोपियों को सख्त से सख्त फांसी की सजा होनी ही चाहिए फिर चाहे आरोपी उनकी बेटी ही क्यों ना निकले। पापा के साथ साथ उनकी मम्मी का भी कहना है कि अगर उनकी बेटी आरोपी है तो उसे अभी के अभी फांसी दे दी जानी चाहिए।
यहां देखिए पूरा वीडियो
पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पिछले साल से रिलेशनशिप में थे। जांच में सामने आया है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे एक रोड़े की तरह देखती थी ऐसे में उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर केतन को मारने का प्लान बनाया।
केतन के पिता ने बताया है कि इससे पहले भी सिया केतन को मारने की कोशिश कर चुकी थी। 14 जून को उसका प्लान सफल नहीं हुआ था ऐसे में उसने अपने प्लान को दोबारा अंजाम दिया।


Click it and Unblock the Notifications